हिसार,12 जून। महा जनसंपर्क अभियान के तहत आज शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने वार्ड नं.11 मे पार्षद उम्मेदसिंह खन्ना के आवास से महाजनसंपर्क अभियान की शुरुआत की व वार्ड वासियो से जनसंवाद किया। वार्ड वासियो ने उन्हें पुष्प माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। पार्षद उम्मेद सिंह खन्ना के आवास पर उनके सम्मान में जलपान का भी आयोजन किया गया था।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए निकाय मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर यह अभियान पूरे देश मे चलाया जा रहा है, जो 30 जून तक चलेगा।इस अभियान के तहत प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की 9 वर्षो की उपलब्धियां व विकास कार्यो को जन जन तक पहुँचा रही है।

निकाय मंत्री ने कहा की प्रधान मंत्री के नेतृत्व में ऐसे भारत का उदय हो रहा है, जिसकी आंखों में भारत के गौरवशाली व परमवैभवशाली राष्ट्र का सपना है।उन्होंने कहा कि पिछले 9 वर्षों में भारत ने अद्भुत उन्नति की है। दुनिया के देश आज भारत को विश्व का आगे बढ़ता हुआ देश के रूप में मानने लगे है। उन्होंने कहा कि जहां वर्ष 2013-14 में केवल 127 करोड़ डिजिटल ट्रांजेक्शन हुए थे, वहीं अब 2022-23 में डिजिटल ट्रांजेक्शन की संख्या बढ़ कर 12.735 करोड़ हो गई है।भारत आज 80 करोड़ से अधिक यूजर्स वाला दुनिया का सबसे बड़ा देश बन चुका है।आर्थिक रूप से भारत सुदृढ़ हुआ है। भ्रष्टाचार पर लगाम लगी है। श्री राम जन्म भूमि निर्माण से भारत का स्वाभिमान बढ़ा है। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 समाप्त कर एक असम्भव दिखने वाले कार्य को संभव कर दिखाने का काम किया गया है। इस अवसर पर लोकेश असीजा मंडल अध्यक्ष,अनिल सैनी सीनियर डिप्टी मेयर,सुनील कुमार चाय पत्ती वाले मंडल महामंत्री,पार्षद उमेश खन्ना, जयप्रकाश. भूप सिंह रोहिल्ला, मनोहर लाल वर्मा, सतीश सुरेलिया कैप्टन नरेंद्र शर्मा पार्षद प्रतिनिधि प्रवीण केडिया सज्जन शर्मा सुशील सैनी ईश्वर सैनी सुंदर सोनी, सुरेश गोयल धूप वाला आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!