मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश हर क्षेत्र में बढ़ रहा आगे : भव्य बिश्नोई
– भव्य बिश्नोई ने भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान के दौरान किया आधा दर्जन गांवों का दौरा

हिसार 12 जून : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 9 वर्षों में देश ने तरक्की के मामले में नई ऊंचाइयां को छुआ है। आज हर क्षेत्र में देश तरक्की कर रहा है और आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहा है। वहीं माननीय मुख्मंत्री विकास पुरुष मनोहर लाल खट्टर हरियाणा को निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर कर रहे हैं। यह बात आदमपुर के विधायक भव्य बिश्नोई ने आज भारतीय जनता पार्टी के महाजनसंपर्क अभियान के दौरान आधा दर्जन गांवों के दौरे के दौरान कही। इस दौरान उन्होंने अनेक जगह विकास कार्यों का जायजा लिया व कई जगहों पर विकास कार्यों का उद्घाटन किया। उन्होंने आदमपुर में आयोजित हुए पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भारी संख्या में पहुंचने पर पार्टी के सभी पन्ना प्रमुखों, पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का हार्दिक आभार जताया।

भव्य बिश्नोई पार्टी ने महा जनसंपर्क अभियान के दौरान पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत कराया व भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा करवाए गए विकास कार्यों को जनता के सामने रखा। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल की महत्वाकांक्षी योजना ‘अमृत सरोवर’ के तहत गांव बालसमंद के तलाब के कार्य का शिलान्यास किया।

भव्य बिश्नोई ने कहा कि प्रधानमंत्री के शासन काल को 9 वर्ष पूरे हो चुके हैं उनका कार्यकाल एक मिसाल के तौर पर याद किया जाएगा। आज विश्व पटल पर भारत का नाम जिस गर्व के साथ लिया जाता है उसके पीछे प्रधानमंत्री की कुटनीति व उनकी कड़ी मेहनत है। उनका एकमात्र लक्ष्य हर हाल में देश की उन्नति का है। दूरदर्शी सोच के चलते वे देशहित के लिए जरूरी बड़े फैसले लेने से पीछे नहीं हटते। अपने 9 वर्षों के शासन काल के दौरान वे चैन से नहीं बैठे और देश के लिए खुद को समर्पित कर दिया। भव्य बिश्नोई ने कहा कि प्रदेश में भी माननीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने सुशासन से प्रदेश को देश के अग्रणी राज्यों में शाामिल किया है। भ्रष्टाचारमुक्त शासन के नारे के साथ प्रदेश हर क्षेत्र में नई ऊचाईयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि देश-प्रदेश के लोग भाजपा की कार्यप्रणाली से बेहद संतुष्ट हैं और पुन: सत्ता सौंपने के लिए तैयार बैठे हैं।

error: Content is protected !!