बेवजह पेड़ पौधों की की जा रही है हत्याएं – जयहिन्द

बंटी शर्मा

रोहतक – बीते शनिवार नवीन जयहिन्द दादा झुपडा मन्दिर समिति की ओर से गांव मोखरा में आयोजित विशाल भण्डारे में पहुंचे। दादा झुपडा का आशीर्वाद लिया और प्रसाद ग्रहण किया। जिसके बाद नवीन वापिस रोहतक आ रहे थे तो उन्होंने देखा कि गांव बहु अकबरपुर के बाई पास पर बुलडोजर द्वारा साफ-सुथरे पेड़-पौधों को उखाड़ा जा रहा था।

जयहिन्द ने बुलडोजर चालक से पूछा लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नही मिला। इसके बाद जयहिन्द ने भ्र्ष्टाचार की आशंका लगने पर रोहतक डीसी को फोन मिलाया ओर 112 पर काल करके सूचना दी। जिसके बाद वहां वन विभाग अधिकारी, NHAI के अधिकारी व पुलिस पहुंची।

जयहिन्द के सवाल का जवाब देते हुए NHAI के अधिकारी ने बताया कि यह पौधे ज्यादा बड़े होने पर जहर फैलाते है इसलिए इनको उखाड़ा जा रहा है ओर यह हिसार तक के पौधों को उखाड़ने का ठेका मिला हुआ है। इस जयहिन्द ने सवाल करते हुए कहा कि जब ये पौधे जहर फैलाते है तो इन्हें लगाया ही क्यों? इसके बाद NHAI अधिकारी ने बताया कि हमे तो जैसे आदेश मिलते है हम वैसे ही काम करते है इससे ज्यादा उनके पास कोई जानकारी नही थी। वन विभाग के अधिकारी ने भी बताया की ऐसी कोई बात नही है कि ये पौधे जहर फैलाते है।

जयहिन्द ने कहा कि अगर सरकार के पास इतने ज्यादा पैसे है जो बेवजह साफ-सुथरे पौधों को कटवा कर नए लगवा रही है तो प्रदेश के बुजुर्गो, विकलंगो ओर विधवा महिलाओं को पेंशन देने में सरकार को क्या समस्या है।

जयहिन्द ने भारत के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से अपील करते हुए कहा कि बेवजह साफ-सुथरे पेड़ -पौधों को न उखाड़ा जाए। और अगर सरकार के पास इतने ज्यादा पैसे है तो टोल-टैक्स को कम करे सरकार जिससे रोजाना सफर करने वाले लोगो को राहत मिले।

error: Content is protected !!