![](https://i0.wp.com/bharatsarathi.com/wp-content/uploads/2022/04/kamal-gupta.jpg?resize=363%2C388&ssl=1)
चण्डीगढ़, 25 मई – हरियाणा के शहरी निकायों में नगर दर्शन पोर्टल पर विकास कार्यों को लेकर आई जानकारी का फिजिकल वेरिफिकेशन कराते हुए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य निकायों की वेबसाइटस के माध्यम से सभी सरकारी सेवाओं को नागरिकों के लिए सुलभ तरीके से पहुंचाना है।
शहरी स्थानीय निकाय विभाग के प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि नगर दर्शन पोर्टल के माध्यम से विकास कार्यों की मांग की जा सकती है। उन्होंने बताया कि उक्त पोर्टल का लक्ष्य शहरी क्षेत्र की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए ऐसी सभी सेवाओं की क्षमता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करना है।
उन्होंने बताया कि इस पोर्टल पर विकास कार्यों से संबंधित सुझाव देने हैं तो आधार कार्ड नंबर और परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) होना चाहिए। बिना पीपीपी नंबर के विकास से संबंधित सुझाव दर्ज नहीं होंगे। शहरवासी अपने विकास से संबंधित सुझाव nagardarshan.ulbharyana.gov.in पर लॉगइन कर दर्ज करवा सकते हैं।