– हरियाणा भाजपा अध्यक्ष औमप्रकाश धनखड़ ने हरिद्वार में बादली हलके के दो दिवसीय शक्ति केंद्र प्रमुख प्रशिक्षण शिविर को किया संबोधित
–भाजपा एक मात्र राजनीतिक संगठन जिसमें कार्यकर्ता अपनी मेहनत के दम पर आगे बढ़ता है- बोले धनखड़
— मोदी-मनोहर सरकार की नीतियों का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाएं – बोले धनखड़

झज्जर :- सोनू धनखड़

भाजपा की मोदी-मनोहर सरकार ने पिछले लगभग नौ वर्षों में समाज के सभी वर्गों के जीवन स्तर में सुधार के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं बनाकर लागू की हैं। प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता का दायित्व बनता है कि इन लोकहित की नीतियों का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति व परिवार तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनें। इससे आमजन का विश्वास भाजपा संगठन के प्रति और गहरा होगा। भाजपा एकमात्र ऐसा राजनीतिक संगठन है,जो अच्छा कार्य करने वाले कार्यकर्ता को आगे बढ़ाता है। हरियाणा भाजपा अध्यक्ष औमप्रकाश धनखड़ ने देवभूमि हरिद्वार में आयोजित बादली विधानसभा क्षेत्र के शक्ति केंद्र प्रमुखों के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनसेवा के माध्यम से संगठन विस्तार एक बेहतर राजनीतिक प्रक्रिया है।

धनखड़ ने भविष्य की संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि संगठन का विस्तार पन्ना प्रमुख तक हो गया है। अब शक्ति केंद्रों पर पन्ना प्रमुखों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा और पन्ना समिति बनाई जाएंगी। पीएम मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के 100 वें संस्करण का प्रसारण 30 अप्रैल रविवार को सुबह 11 बजे होगा। देश भर में बड़े व्यापक स्तर पर यह कार्यक्रम सुना जाएगा। हरियाणा में पार्टी का लक्ष्य है कि हर विधानसभा क्षेत्र के 100 स्थानों पर 100-100 कार्यकर्ता व नागरिक मिलकर मन की बात कार्यक्रम को सुनें।

धनखड़ ने कहा कि पीएम मोदी के सशक्त नेतृत्व में देश की सेनाओं का सशक्तिकरण व आधुनिकीकरण हुआ है। आर्थिक फ्रंट आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है। दुनिया के शक्तिशाली देशों के संगठन जी-20 की अध्यक्षता भारत कर रहा है। हर घर रसोई गैस व नल से जल पहुँचने और हर घर शौचालय बनने से महिलाओं का सशक्तिकरण हुआ है। मोदी के आह्वान पर प्रदेश के लिंगानुपात में अच्छा सुधार हुआ है। अब जरूरतमंद व्यक्ति को ईलाज की चिंता नहीं है। चिरायु हरियाणा और निरोगी हरियाणा योजना की चारों तरफ प्रशंसा हो रही है। कोरोना संक्रमण काल में सरकार और संगठन ने उल्लेखनीय कार्य किए। वैश्विक महामारी के दौर में किसी को भी भूखा नहीं सोने दिया गया। सभी योग्य नागरिकों का फ्री वैक्सीनेशन हुआ।

धनखड़ ने कहा कि शिक्षित पंचायत, जोखिम फ्री खेती व पशुपालन, हर गांव में ग्राम गौरव पट, शहीदों के नाम पर स्मारक बनाने का काम भाजपा ने किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता लोकहित की नीतियों को लेकर पात्र लोगों के बीच जाएं और उनका लाभ दिलाने में अपनी सार्थक भूमिका निभाएं। प्रशिक्षण शिविर में पूर्व विधायक नरेश कौशिक, जिला प्रभारी महेश चौहान, जिला अध्यक्ष विक्रम कादियान, लोकसभा संयोजक आनंद सागर, जिप चेयरमैन एवं जिला महामंत्री कप्प्तान बिरधाना, युवा जिला अध्यक्ष नवीन बंटी, संदीप हसनपुर, दीपक कडौदा हलके सभी मंडल अध्यक्ष,मंडल प्रभारी , मंडल पालक, शक्ति केंद्र प्रमुख व सह प्रमुख मौजूद रहे।

error: Content is protected !!