गृह मंत्री अनिल विज ने आज पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

*‘प्रकाश सिंह बादल भारतीय राजनीति में एक कदावर नेता थे – अनिल विज’*

अंबाला, 26 अप्रैल- हरियाणा के गृह मंत्री श्री अनिल विज ने आज पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री बादल (95 वर्ष) ने गत दिवस देर सायं मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली। 

आज यहां जारी एक संदेश में श्री विज ने कहा कि प्रकाश सिंह बादल ने न केवल पंजाब की प्रगति के लिए अथक प्रयास किए, बल्कि उन्होंने देश के विकास में भी अपना अहम योगदान दिया। उन्होंने कहा कि प्रकाश सिंह बादल भारतीय राजनीति में एक कदावर नेता थे और वे एक उल्लेखनीय राजनीतिक भी थे। श्री विज ने कहा कि वे एक दूरदर्शी नेता होने के साथ-साथ सदा ही लोगों के उत्थान के लिए आगे रहते थे, इसलिए पंजाब की राजनीति में उनका एक अहम स्थान था। 

श्री विज ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के देहांत पर शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। 

उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में सांस लेने में परेशानी होने की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था। जहां गत दिवस देर सायं उन्होंने अंतिम सांस ली। वे पहली बार 1970 में मुख्यमंत्री बने और उन्होंने एक गठबंधन सरकार का नेतृत्व किया। इसके बाद वे 1977-80, 1997-2002, 2007-12 और 2012-2017 में भी पंजाब राज्य के मुख्यमंत्री रहे। 

Previous post

केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के नाम जिला उपायुक्त महोदयों की मार्फत मांग पत्र सौंपा भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं ने

Next post

नेताओं द्वारा भाजपा-जजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने का सिलसिला जारी

You May Have Missed

error: Content is protected !!