भारत सारथी/ कौशिक

नारनौल। श्री गौड़ ब्राह्मण सभा द्वारा भगवान परशुराम प्रकटोत्सव पर आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभा के प्रधान राकेश महता एडवोकेट ने आभार जताया है। उन्होंने जिला भर से आये विप्र बन्धुओ का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा की 22 अप्रेल, अक्षय तृतीया के दिन आयोजित प्रभात फेरी और 23 अप्रेल की शौभा यात्रा में बालक, युवा, तरुण प्रौढ़ व महिलाओं का जौश देखने लायक था। उन्होंने कहा की हमें इस जौश को बनाये रखना है। प्रधान ने सांसद रमेश कौशिक व पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा का आभार जताया।

सभा प्रधान राकेश महता व सचिव कृष्ण शर्मा ठेकेदार ने इस आयोजन में आर्थिक सहयोग करने वाले सज्जनों का विशेष रूप से आभार जताया।

उन्होंने बताया की डॉक्टर शांति प्रकाश जाखणी वाले, जो अमेरिका में प्रेक्टिस करते हैं, जब उन्हें इस आयोजन की जानकारी हुई तो इस आयोजन में शामिल हुए व भंडारे की व्यवस्था की। विपिन शास्त्री गुवानी वाले ने भी इस आयोजन में भरपूर आर्थिक सहयोग दिया। इसके अतिरिक्त डॉक्टर राज कुमार शर्मा, अनिता शर्मा, डॉक्टर दिनेश शर्मा, डॉक्टर उषा शर्मा, डॉक्टर पंकज शर्मा, डॉक्टर निखिल शर्मा, डॉक्टर अनिल भारद्वाज, डॉक्टर पंकज पराशर, डॉक्टर श्याम सुंदर शर्मा, डॉक्टर संदीप शर्मा, डॉक्टर विनोद गौड़, दिनकर बौहरा, सुनील गौड़, विनय शर्मा निहालावास, जय प्रकाश गौतम, महेश गौतम, औम प्रकाश चौबे, वेद प्रकाश गिरदावर कुंजपुरा, शारदा शर्मा, जितेंद्र भारद्वाज चंदपुरा, दया कृष्ण शांडिल्य, सज्जन कुमार शर्मा, डॉक्टर नवीन शर्मा पुत्र मदन लाल शर्मा एडवोकेट, पुरुषोत्तम गौड़, मनीष वशिष्ठ एडवोकेट पूर्व प्रधान बार एसोसिएशन, श्याम सुंदर शर्मा एडवोकेट, रविदत्त शर्मा एडवोकेट, गौरव शर्मा पटना वाले, मनीष निर्मल मुकेश निर्मल एडवोकेट, सुधीर शर्मा सोहना, सुरेंद्र बौहरा, सुनील छक्कड़, वासुदेव शर्मा बुढ़वाल, कमल कांत गौड़, नरेंद्र झिमरिया ने इस आयोजन के लिए आर्थिक सहयोग दिया है, इसके लिए श्री गौड़ ब्राह्मण सभा ने इनका विशेष आभार जताया।

इसके अतिरिक्त प्रभात फेरी व शौभा यात्रा में शामिल स्वयं सेवक बन्धुओं का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन सभी के सहयोग से ही सम्पन्न हो पाया है।

प्रधान श्री महता ने बताया की इस आयोजन में युवा व महिलाओं के विशेष उत्साह के देखते हुए युवा व महिला प्रकोष्ठ भी बनाया जाएगा, ताकी इनकी भी सहभागिता रहे।

उन्होंने महेंद्रगढ़, नांगल चौधरी, अटेली, सतनाली, कनीना खण्ड के गांवों व शहर से आये हुए सभी ब्राह्मण बन्धुओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वो सभी इसी प्रकार से सहयोग व प्रेम को बनाये रखें।

उन्होंने आह्वान करते हुए कहा की 30 अप्रेल को सतनाली में व 6 मई को महेंद्रगढ़ में होने वाले आयोजन में भी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

error: Content is protected !!