हैरानी की बात पुलिस कस्टडी में हुई हत्या को पुलिस वालों ने हमलावरों पर एक भी गोली नहीं चलाई

प्रयागराज,16 अप्रैल – पुलिस कस्टडी में स्वास्थ्य जांच के लिए शनिवार देर रात कॉल्विन अस्पताल ले जाते समय माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की मेडिकल कॉलेज के पास मीडिया कर्मी बनकर आए बाइस सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पुलिस के साथ-साथ प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। खबर लिखे जाने तक मौके पर भारी फोर्स के साथ-साथ कई वरिष्ठ अफसर पहुंच गए थे। बताया जा रहा है तीनों हत्यारों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस इस बारे में कुछ कहने से कतरा रही है। सबसे बड़ी हराने की यह बात है कि यह हत्या पुलिस कस्टडी में हुई है। हमलावरों पर पुलिस ने एक भी गोली नहीं चलाई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ने डीजी को तलब किया है। उधर विपक्ष के नेता अखिलेश यादव ने पूरी सुरक्षा में हत्या पर सवाल उठाए हैं।

इस हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस हमले में कांस्टेबल मानसिंह को भी गोली लगी। जिसे अस्पताल ले जाया गया है। तीनों हमलावरों ने सरेंडर कर दिया है यूपी पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी कहे नहीं रही है। अतीक अहमद और अशरफ अहमद की हत्या करने वाले तीनों हमलावर गिरफ्तार कर लिए गए हैं। तीनों हमलावरों की पहचान कर ली गई है। उनके नाम है लवलेश तिवारी, सनी, अरुण मोर्या। इन तीनों ने अतीक व अशरफ़ अहमद के सिर में गोली मारी। तीनों आरोपियों ने गोली मारने के बाद सरेंडर किया। अशरफ की पुलिस कस्टडी में हत्या हुई। बीच सड़क पर उनको को गोली मारी गई।

गोलीबारी में एक सिपाही भी घायल होने की सूचना है।उमेश पाल हत्याकांड में माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ चार दिन की पुलिस कस्टडी में थे। शनिवार को तीसरे दिन धूमनगंज थाने के लॉकअप में बंद अतीक व अशरफ से एटीएस ने हथियार तस्करी की बाबत पूछताछ की थी। रात लगभग साढ़े दस बजे जब दोनों को रूटीन मेडिकल चेकअप के लिए कॉल्विन अस्पताल ले जाया जा रहा था। तभी मीडियाकर्मी बनकर दो बदमाश बाइक से आए और ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी।

गोलियां लगने से अतीक व अशरफ ललूलुहान होकर गिर पड़े। दोनों को आनन-फानन स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से दो पिस्टल व छह खोखे मिले हैं। घटना की सूचना पर सभी थानों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया। गौरतलब है कि उमेश पाल अपहरण कांड में एमपीएमएलए अदालत ने अतीक को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अतीक अहमद पर सौ से अधिक मुकदमे चल रहे हैं।

अतीक अहमद पर 101 मुकदमे दर्ज थे जबकि 65 से अधिक मुकदमे दर्ज थे। मौके से दो पिस्टल और छह खोखे बरामद किए गए हैं। दोनों को कॉल्विन अस्पताल ले जाया गया था। इसी दौरान घटना को अंजाम दिया गया। दोनों के सिर में गोली मारी गई और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। शवों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है।

बाइक सवार मीडिया कर्मी बनकर आए तीन युवक और गोली मारकर भाग निकले

बताया जा रहा है एक बाइक पर सवार होकर तीन मीडिया कर्मी मौके पर पहुंचे और गोली मारकर भाग निकले। दोनों की मौके पर मौत हो गई। बाइक सवारों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। घटना को अंजाम देकर भाग निकले। वारदात में एक सिपाही भी घायल हो गया है।

घटना से पूरे शहर में कोहराम मच गया है। दोनो को मेडिकल चेकअप के लिए कॉल्विन ले जाया गया था। इसी दौरान वारदात हुई।

रास्ते में आराम से मीडिया से बातचीत के दौरान तीन युवकों ने कनपटी पर गोली मार दी। इसके बाद तड़ातड़ गोलियों की बरसात कर दी। फायरिंग के बाद दोनों भाई वहीं ढेर हो गए। गोलियां चलती रही और पुलिस मूकदर्शक बनी देखती रही।

error: Content is protected !!