आम आदमी पार्टी वरिष्ठ नेता चित्रा सरवारा और योगेश्वर शर्मा समेत 14 को पुलिस हिरासत में लिया
शहर में कई जगह चला आम आदमी पार्टी का पोस्टर अभियान
आम आदमी पार्टी लीगल सेल के दखल के बाद देर शाम हिरासत से छोड़ा
अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला बर्दाश्त नहीं करेगी आम आदमी पार्टी : चित्रा सरवारा
जितना पुलिस रोकेगी, उतने ज्यादा पोस्टर लगाएंगे आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता: चित्रा सरवारा

यमुनानगर, 2 अप्रैल – आम आदमी पार्टी ने रविवार को शहर भर में वरिष्ठ नेता चित्रा सरवारा और योगेश्वर शर्मा के नेतृत्व में मोदी हटाओ देश बचाओ अभियान चलाया। शहर के रेलवे स्टेशन चौक, आईटीआई चौक, रक्षक बिहार चौक, मटका चौक, विश्वकर्मा चौक पर मोदी हटाओ देश बचाओ के पोस्टर लगाए। इस दौरान भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा। जैसे ही आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पोस्टर लगाए। पुलिस कर्मियों ने पोस्टर उतारने शुरू कर दिए। इस दौरान पार्टी के कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। इससे पूर्व, प्रेस कॉन्फ्रेंस में आदर्शपाल सिंह ने मोदी हटाओ देश बचाओ के पोस्टर का विमोचन किया।

वरिष्ठ नेता चित्रा सरवारा ने कहा कि एक पोस्टर से बीजेपी सरकार डर गयी है। आम जनता की अभिव्यक्ति की आजादी को दबाया जा रहा है। आज देश की जनता को बेरोजगारी, महंगाई और गरीबी से जूझना पड़ रहा है। मोदी हटाओ देश बचाओ नारा जन जन की आवाज बन चुका है। देश में आपातकाल जैसे हालात बन गए हैं। उन्होंने कहा कि जितना पुलिस आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को रोकेगी, उतना ज्यादा आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जन जन तक इस नारे को लेकर पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी की तानाशाही के खिलाफ पुरजोर तरीके से आवाज उठाई जाएगी।

इस दौरान पार्टी के 14 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत मे लिया। सभी को सिटी थाना पुलिस स्टेशन ले जाया गया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इंकलाब जिंदाबाद और लोकतंत्र बचाने के नारे भी लगाए। हिरासत में लेने वाले नेताओं में चित्रा सरवारा, योगेश्वर शर्मा, आदर्श पाल सिंह, लक्ष्मण विनायक, ललित त्यागी, अवनीश त्यागी,योगेंद्र चौहान, कर्मवीर भुटर, गगनदीप सिंह, विशाल मोहित त्यागी, प्रदीप, रघुबीर सिंह, आदित्य गोयल, गौरव गोयल और सुखविंदर शामिल रहे। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इस दौरान कहा कि लोकतंत्र बचाने की लड़ाई में ना डरेंगे ना झुकेंगे। लोकतंत्र बचाने के लिए अपनी जान तक देने को तैयार हैं।

error: Content is protected !!