आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. अशोक तंवर पहुंचे यमुनानगर

कार्यकर्ताओं को कहा, एकजुटता के साथ निस्वार्थ भाव से पार्टी के लिए करें काम
दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर हरियाणा में भी चलेगी आम आदमी पार्टी की आंधी : डॉ. अशोक तंवर
आम आदमी पार्टी 2024 में बहुमत से बनाएगी सरकार : डॉ. अशोक तंवर
जनता के बीच से बीजेपी की जमीन खिसकी : डॉ. अशोक तंवर
कांग्रेस पार्टी आपसी फूट से हो चुकी है खत्म : डॉ. अशोक तंवर

यमुनानगर, 9 मार्च – आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. अशोक तंवर गुरुवार को यमुनानगर पहुंचे। वहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया और प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि प्रदेश में 2024 में आम आदमी पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने गठबंधन सरकार और कांग्रेस पर जमकर सियासी वार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आपसी फूट से खत्म हो चुकी है। वहीं गठबंधन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी का जमीन प्रदेश में खिसक चुकी है। प्रदेश का हर वर्ग बीजेपी की सरकार में दुखी है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी-जेजेपी सरकार ने गांव के चुने हुए प्रतिनिधियों, कर्मचारियों, युवाओं और आप नेताओं पर लाठियां बरसाने का काम किया। इससे पहले, किसानों पर लाठियां बरसाईं गई थी।लाखों की संख्या में युवा रोजगार की तलाश में सड़कों पर भटकने को मजबूर है। प्रदेश की कानून व्यवस्था राम भरोसे है। रोजाना हर जिले में दिन दहाड़े गोली चलाने की वारदात सुर्खियां बटोर रही है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी मजबूती के साथ हरियाणा में विधानसभा चुनाव लड़ेगी। दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर आम आदमी पार्टी की आंधी हरियाणा में भी चलेगी और 85 से 90 सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता और नेता ईमानदार है । ईमानदारी के साथ फील्ड में उतरेंगे और कड़ी मेहनत करेंगे। प्रदेश में आने वाला वक्त आम आदमी पार्टी का है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सभी एकजुट होकर निस्वार्थ भाव से पार्टी के लिए काम करें। आम आदमी पार्टी ही बीजेपी को हरा कर सत्ता से बाहर कर सकती है। आने वाले 2024 विधानसभा चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से काम करें। प्रदेश में आने वाली सरकार आम आदमी पार्टी की होगी।

इस मौके पर मांगेराम पंवार,सुशील जैन, आदर्शपाल सिंह, संदीप, योगेंद्र चौहान, संजीव चौधरी, करमबीर सिंह, रघुबीर सिंह छिंदा, कुलविंदर राणा, सुभाष कंबोज, जसवंत सिंह, जसमेर कंबोज, विशाल, सरदार जगमाल सिंह, योगेश शेट्टी, गगनदीप, प्रदीप, लक्ष्मण विनायक, ओमप्रकाश खटीक, अनिल पंजेटा, ललित त्यागी, योगेश कंबोज, ईश्वर दयाल कंबोज और अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

Previous post

मानेसर नगर निगम बनने से खफा ग्रामीणों ने मोर्चा खोला आयुक्त को ज्ञापन सौंपा, विधायक से भी खफा है ग्रामीण

Next post

अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ वीरवार को बारहवें दिन पलवल हलके के गांव अटोहा से शुरू हुई

You May Have Missed

error: Content is protected !!