भविष्य में अब हर माह के दूसरे और चौथे सप्ताह लगेगा गृह मंत्री अनिल विज का जनता दरबार

अम्बाला छावनी की जनता के लिए हर बुधवार पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में सुनी जाएंगी समस्याएं

अम्बाला, 09 फरवरी – हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज का जनता दरबार इस शनिवार, दिनांक 11 फरवरी को भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक की वजह से नहीं लगेगा। वहीं, अब गृह मंत्री अनिल विज हर माह के दूसरे और चौथे शनिवार को ही प्रदेश की जनता की समस्याओं को सुनेंगे। इसी तरह, अम्बाला छावनी विधानसभा क्षेत्र की जनता की समस्याओं को अब हर बुधवार अम्बाला छावनी पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में सुना जाएगा।

गौरतलब है कि गृह मंत्री अनिल विज का जनता दरबार प्रदेश में प्रचलित हैं जिसमें हजारों की संख्या में प्रदेश के कोने-कोने से लोग अपनी फरियाद लेकर पहुंचते हैं। मगर, इस शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के कारण जनता दरबार नहीं लगाया जाएगा। भविष्य में गृह मंत्री अनिल विज का जनता दरबार प्रत्येक माह के दूसरे और चौथे शनिवार को ही अम्बाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित होगा। प्रदेश की जनता हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार जनता दरबार में अपनी समस्याएं लेकर आ सकती है।

वहीं, अम्बाला छावनी विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को गृह मंत्री अनिल विज अब हर बुधवार को अम्बाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में सुनेंगे।  

error: Content is protected !!