देश को अच्छी राजनीति अरविंद केजरीवाल की देन : डॉ. संदीप पाठक

मेहनत और ईमानदारी से काम करने वाले कार्यकर्ताओं की काम से होगी पहचान : डॉ. संदीप पाठक।
हरियाणा के एक एक व्यक्ति और घर तक पहुंचाएंगे अरविंद केजरीवाल की विचारधारा : डॉ. संदीप पाठक।
आज से चुनावों का बिगुल बजा, यहां से शुरू कर शपथ ग्रहण पर करेंगे खत्म : डॉ. संदीप पाठक
बीजेपी खरीद फरोख्त की राजनीति कर सत्ता पर होती है काबिज : डॉ. संदीप पाठक।
जनता ने मन बनाया, अब जनता तक पार्टी की योजनाएं पहुंचाने की जिम्मेदारी आपकी : डॉ. सुशील गुप्ता।
संगठन को मजबूत कर, हर चुनाव को दमदार तरीके से लड़ेगी आम आदमी पार्टी : डॉ. सुशील गुप्ता।
निस्वार्थ भाव से पार्टी के लिए काम करेंगे तो मिलेगी सफलता : अनुराग ढांडा।
आर-पार की लड़ाई का समय, 2024 में सरकार बनाने का संकल्प लें सभी कार्यकर्ता : अनुराग ढांडा।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

कुरुक्षेत्र, 30 जनवरी : देश को अच्छी और सच्चाई की राजनीति अरविंद केजरीवाल की देन है। विकसित देशों में राजनीति अच्छी है, वहीं अविकसित देशों में राजनीति खराब है। किसी देश की राजनीतिक व्यवस्था ही उस देश की तरक्की तय करती है। ये बात आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महा संगठन मंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने कही। वे सोमवार को जाट धर्मशाला, कुरुक्षेत्र में कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, पंचकूला और अंबाला के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। हर जिले से सैकड़ों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में शिरकत की।

राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अरविंद केजरीवाल की अच्छी और सच्चाई की राजनीति को एक-एक घर और एक एक व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि हमारी यात्रा आज से शुरू हो रही है और शपथ लेने के बाद ही खत्म होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में संगठन का पुनर्निर्माण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कोई भी भाई- भतीजावाद नहीं होगा। जो काम करेगा और मेहनत करेगा, उसका काम अपने आप सामने आएगा।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को कहा कि चुनाव लड़ने के लिए नहीं बल्कि जीतने के लिए लड़ा जाएगा। जितनी ताकत गुजरात और पंजाब में लड़ने के लिए लगाई थी, उससे 10 गुना शक्ति हरियाणा के चुनाव में लगाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हरियाणा का हर चुनाव पूरे दमखम से लड़ेगी और आने वाले निगम चुनावों में आम आदमी पार्टी मजबूती के साथ उम्मीदवार उतारेगी। साथ ही उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी खरीद फरोख्त की राजनीति करके सत्ता पर काबिज होती है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि हर कार्यकर्ता को मैपिंग करनी है, हर एक व्यक्ति को जोड़ना है जो अरविंद केजरीवाल की विचारधारा को पसंद करते हैं। सभी को गांव, गली मोहल्ले में जाकर हर उस व्यक्ति को पहचानना है, वहां अपना पार्टी का झंडा लगा कर आना है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में चारों तरफ झाड़ू ओर आम आदमी पार्टी के झंडों दिखाई देने चाहिए।

प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने की दिशा के काम जारी है। जल्द ही संगठन में पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी आने वाले हर चुनाव में अपने उम्मीदवार खड़े करेगी और 2024 के विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज कर आम आदमी पार्टी सरकार बनाएगी।

डॉ. सुशील गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों के बीच से नए पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा। जनता ने मन बना लिया है, अब हमें जनता तक आम आदमी पार्टी की योजनाएं को पहुंचाना है।

वहीं आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने कहा कि अगर देश के लिए काम करना है तो निस्वार्थ भाव से काम करना पड़ेगा, स्वयं को देश के लिए न्योछावर करना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि हमसे पहली जेनरेशन ने किताबों में पढ़ा कि भारत एक विकासशील देश है, विकसित बनेगा। हमने भी यही पढ़ा, और अब हमारे बच्चे भी यही पढ़ रहे हैं कि भारत एक विकसित देश बनेगा। उन्होंने कहा कि केवल अरविंद केजरीवाल की विचारधारा ही देश को विकसित बना सकती है। जब देश के एक एक बच्चे को बेहतर और फ्री शिक्षा, फ्री चिकित्सा सुविधा और जनता को मूलभूत सुविधाएं फ्री में मिलनी शुरू हो जाएंगे, तो देश विकसित हो जायेगा।

वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने मात्र 6 माह की मेहनत से गुजरात चुनावों में 41 लाख वोट हासिल किए और राष्ट्रीय पार्टी बनी। हरियाणा में अभी डेढ़ साल बाकी है, जीतोड़ मेहनत करेंगे और जीतेंगे।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने दिल्ली में फ्री मूलभूत सुविधाएं दी, पंजाब में दे रहे हैं, अब बारी हरियाणा की है। दिल्ली में 2014 से आम आदमी पार्टी की सरकार है, लेकिन एक पैसे का कर्जा नहीं है। वहीं हरियाणा पर तीन लाख रुपया का कर्ज है।

You May Have Missed

error: Content is protected !!