हिसार , 14 जनवरी । शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता ने आज भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं व नागरिकों की शिकायतें व जनसमस्याएं सुनी व मोके पर ही उनका निदान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर एडजेक्टिव इंजीनियर राम जी लाल भी विशेष रूप से उपस्थित रह कर नगर निगम से सम्बंधित शिकायतों का निदान किया।

इस अवसर पर वहां उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं व नागरिकों को लोहड़ी व मकर संक्रांति पर्व की बधाई व शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता ने कहा कि भारतीय संस्कृति में उत्सवों – पर्वो का विशेष महत्व है। मकर संक्रांति का पर्व पूरे भारत वर्ष में किसी न किसी रूप में मनाया जाता है।यह पर्व सूर्य की गति पर आधारित है। हमारे पवित्र वेद मद्भागवत गीता में इस पर्व की विशेष महिमा का उल्लेख किया गया है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अनेको कल्याणार्थ योजनाओं को क्रियान्वित करने का काम किया है ।जिनमे प्रमुख रूप से हरियाणा कन्या दान योजना, अंत्योदय परिवार उत्थान योजना, युवा नॉकरी प्रोत्साहन योजना, हमारी बेटी हमारी बेटी योजना समाज के सभी वर्गों किसान , छोटे व्यापारी, रेहड़ी -पटरी पथ योजना दिहाड़ीदार मजदूरों के कल्याण के लिए योजनाओं को क्रियानवित करने का काम सरकार ने किया। महाराजा अग्रसैन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का निर्माण कार्य तेज गति के साथ चल रहा है हम पूरे प्रदेश में विकास को गति देने के लिए प्रयासरत है।

इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रवीण पोपली, मीडिया प्रभारी सुरेश गोयल धूप वाला प्रदेश संयोजक प्रवीण जैन( दस्तावेज) विधान सभा संयोजक राम चन्द्र गुप्ता, मार्केट कमेटी के पूर्व चेयर मैन महावीर जांगड़ा मंडल अध्यक्ष विकास जैन, जिला सचिव कृष्ण खटाणा, घोलु गुज्जर, राज कुमार इंदौरा, अम्बिका प्रसाद, महेंद्र पानू

error: Content is protected !!