आपराधिक मामलों में वांछित गैंग के दो सदस्य अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार

7 अवैध पिस्टल व 5 कारतूस बरामद

चंडीगढ़, 12 जनवरी- हरियाणा पुलिस ने अंबाला जिले में एक गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सात अवैध देसी पिस्टल व पांच कारतूस बरामद किए हैं।               

हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी साझा करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंबाला कैंट निवासी बंधन शर्मा और अमन सोनकर उर्फ बोन्ड के रूप में हुई है।               

पुलिस ने बंधन शर्मा के कब्जे से दो अवैध देसी पिस्टल व एक कारतूस जबकि अमन से पांच देसी पिस्टल व चार कारतूस बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों को सीआईए की टीम ने अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार कर अंजाम तक पहुंचाना है।

 पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जघन्य अपराध में शामिल दोनों व्यक्ति अंबाला छावनी एरिया में अवैध हथियार के साथ घूम रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीमों का गठन किया गया और नाकाबंदी कर अवैध हथियार सहित दोनों को गिरफ्तार किया गया।               

जांच में पता चला कि दोनों आरोपी अंबाला कैंट थाने में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में वांछित हैं। यह भी खुलासा हुआ कि अमन के खिलाफ अलग-अलग थानों में 8 मामले दर्ज हैं।

You May Have Missed

error: Content is protected !!