हरियाणा सरकार ने एक आईएएस और 4 एचसीएस अधिकारियों के स्था्नांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए

चंडीगढ़, 9 जनवरी – हरियाणा सरकार ने एक आईएएस और 4 एचसीएस अधिकारियों के स्था्नांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अशोक खेमका को अभिलेखागार विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव लगाया गया है।

स्थानांतरित ‌किए गए एचसीएस अधिकारियों में रादौर के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) को हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड का जांच अधिकारी लगाया गया है।

पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक (प्रशासन) श्री अमित कुमार-।। को रादौर का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी), कैथल और एचएसवीपी, ‌कुरुक्षेत्र के संपदा अधिकारी श्री मयंक भारद्वाज को रेवाड़ी का सिटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है।

रेवाड़ी के सिटी मजिस्ट्रेट श्री देवेंद्र शर्मा को कलायत का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।

Previous post

<strong>पीपीपी डाटा को अपडेट  करने के लिए जिला, खण्ड व गांव स्तर पर लगाए जाएंगे विशेष कैंप – मुख्यमंत्री</strong>

Next post

<strong>हरियाणा सरकार खसरा और रूबेला उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध</strong>

You May Have Missed

error: Content is protected !!