तोशाम विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को दी जाएगी गति
तोशाम की अनाज मंडी में 15 जनवरी को पंचायती राज प्रतिनिधियों का सम्मान समारोह रैली होगी ऐतिहासिक :कृषि मंत्री जेपी दलाल
रैली के प्रति लोगों में जबरदस्त उत्साह

तोशाम,08 जनवरी। प्रदेश के कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि नवनियुक्त व नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान में तोशाम की अनाज मंडी में 15 जनवरी को एक बहुत बड़ी रैली का आयोजन किया जाएगा। इस रैली में भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय व प्रदेश के बड़े व कद्दावर नेता शिरकत करेंगे। रैली के माध्यम से तोशाम विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को और अधिक तेज गति प्रदान की जाएगी। यह रैली अपने आप में ऐतिहासिक एवं यादगार होगी। रैली में केंद्र और राज्य सरकार की प्रत्येक वर्ग के हित में लागू की गई जनकल्याणकारी नीतियों व योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

कृषि मंत्री जेपी दलाल ने बताया कि इस रैली में नवनियुक्त जिला परिषद की चेयरपर्सन अनिता मलिक व अन्य जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रैली में हरियाणा प्रदेश के प्रभारी एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री श्री विप्लव कुमार देव तथा केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्य डॉ सुधा यादव के अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ व पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु सहित पार्टी के अन्य बड़े नेता रैली को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि तोशाम विधानसभा क्षेत्र को विकास के मामले में पीछे नहीं रहने दिया जाएगा। तोशाम विधानसभा क्षेत्र में रैली के माध्यम से विकास परक सौगात दी जाएंगी। उन्होंने पंचायती राज प्रतिनिधियों का आह्वान किया है कि जिला भर से पंचायत प्रतिनिधि 15 जनवरी को तोशाम की अनाज मंडी में होने वाली इस ऐतिहासिक रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे और भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं के विचार सुने। रैली में नेताओं द्वारा विकास के लिए कार्यकर्ताओं व पंचायती राज प्रतिनिधियों को एक सोच व दिशा प्रदान की जाएगी ताकि वे अपने क्षेत्र में गांव के विकास में अपनी रचनात्मक भूमिका निभा सके।

error: Content is protected !!