14 जनवरी मकर संक्रांति के दिन होगी क्रांति की शुरुआत ,निकालेंगे बेरोजगारो की बारात – नवीन जयहिन्द

हरियाणा पुलिस कर्मचारियो के लिए मांगा पंजाब के समान वेतन
मेरे पीछे पुलिस लगाने से अच्छा है  CM साहब क्राइम  रोकने के लिए पुलिस लगाएं – जयहिंद

रौनक शर्मा

चंडीगढ़ – जैसा कि आप जानते है कि नवीन जयहिंद ने एलान किया हुआ हैं कि वे 14 जनवरी 2023 मकर सक्रांति के दिन क्रांति की शुरुआत करेंगे और दोपहर 12 बजे भाजपा के राज्यकार्यालय रोहतक पर बेरोजगारो की बारात लेकर जाएंगे। जिसके चलते जयहिन्द विधानसभा में मुख़्यमंत्री ओर सभो 90 विधायको को बारात का कार्ड (न्योता) देने भी पहुंचे थे पर जयहिन्द व सुमन सांगवान व अन्य को विधासभा के बाहर से ही गिरफ्तार कर लिया था।

बीते वीरवार जयहिन्द ने चंडीगढ़ में प्रेसवार्ता कर बताया कि बेरोजगारो की बारात निकालनी इसलिए जरूरी है क्योंकि भाजपा नेता ओम प्रकाश धनखड़ सरकार आने से पहले कहते घूमते थे कि हरियाणा में भाजपा सरकार आते ही सभी बेरोजगारो के लिए बिहार से बहु लेकर आएंगे, मगर अपने दूसरे वादों की तरह यह वादा भी वे नही निभा पाए। जिसकी जयहिन्द ने वीडियो भी दिखाई। 

जयहिन्द ने बताया ग्रह मंत्री अनिल विज पर कटाक्ष करते हुए बताया कि पहले तो अनिल विज साहब कपड़े उतार कर प्रदर्शन करते थे की अगर उनकी सरकार बनी तो हरियाणा पुलिस को पंजाब पुलिस के समान वेतन देंगे, लेकिन आज तक लागू नही हुआ। 

जयहिन्द ने बताया कि हमे दहेज में कुछ नही चाहिए बस मान-तान में सरकार प्रदेश की जो मांगे है उन मांगे पूरी करे

जयहिन्द ने बताया कि जनता की आवाज सिर्फ बोलने से नही उठाई जाती , जिगर से उठाई जाती है और हम इसी तरह से जनता की हक की आवाज उठाते रहेंगे। साथ ही जयहिन्द ने बताया कि हम नेता जी सुभाष चंद्र बोस, सरदार भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, रामप्रसाद बिस्मिल जैसे क्रांतिकारियों को मानने वाले आदमी है। चाहे यह सरकार मुझे चाहे सौ बार गिरफ्तार करले या सौ बार जेल में डाल दे लेकिन सरकार को इन मुद्दों से भटकने नही दूंगा और जनता की आवाज उठाने से जयहिन्द कभी पीछे नही हटेगा।

जयहिन्द ने हरियाणा के विपक्ष को घेरते हुए कहा कि अगर विपक्ष पर जनता की आवाज उठाने पर कोई मुकदमा होता है तो वह मुकदमा हम झेलने को तैयार है, लेकिन हरियाणा का विपक्ष गूंगा व बहरा बना हुआ है जो कि प्रदेश में इतनी समस्याएं होने के बावजूद विपक्ष का कोई भी नेता आवाज नही उठा रहा। जयहिन्द ने कहा कि हो सकता है कि सरकार विपक्ष को फाइलों व जेल का डर दिखाकर उन्हें चुप रखना चाहती है। लेकिन हम चुप बैठने वाले नही है, इसी तरह से हम जनता की आवाज उठाते रहेंगे।

जयहिन्द ने एक नंबर (7027-822-822) जारी करते हुए बताया कि अगर किसी को किसी भी प्रकार की समस्या हो तो वह अपनी समस्या को लेकर इस बेरोजगारो की बारात में शामिल होने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकता है।

चंडीगढ़ में  आयोजित नवीन जयहिंद की प्रेस वार्ता के दौरान  चडीगढ़ पुलिस पहुंच गयी। जयहिंद ने प्रेससवार्ता में सुरक्षा प्रदान करते हुए सरकार का धन्यवाद किया है  , जयहिंद ने कहा की सरकार को उनकी सुरक्षा की इतनी  चिंता है की बंद कमरे में  चल रही प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी उन्हें सुरक्षा प्रदान कराई गयी।  जयहिंद ने दिल की गहराइयो से सरकार का आभार व्यक्त किया है की उन्हें जयहिंद की इतनी चिंता सताती है

जयहिन्द ने बताया हरियाणा की भाजपा सरकार गुजरात मॉडल की तर्ज पर हरियाणा में कौशल रोजगार निगम लागू करके सारी नौकरियां प्राइवेट ठेके पर कर देना चाहती है, यहां तक कि सरकारी दफ्तरों में भी अब प्राइवेट ठेकों पर भर्तियां की जाने लगी है। जो कि हरियाणा के युवाओ के साथ सरासर नाइंसाफी है।

You May Have Missed

error: Content is protected !!