हरियाणा में यात्रा 21 दिसंबर से, तैयारी पूरी

भारत सारथी/ कौशिक

नारनौल। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा में 21 दिसंबर को सुबह 6 बजे प्रवेश करेगी। यात्रा के लिए हरियाणा में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। यात्रा के प्रदेश संयोजक और महेंद्रगढ़ के विधायक राव दान सिंह ने इसके लिए रूट मैप भी तैयार कर लिया है।

यात्रा 21 दिसंबर को सुबह राजस्थान के अलवर जिला के नौगांव से हरियाणा के नूंह में सुबह प्रवेश करेगी। जिसके बाद यात्रा पहले पड़ाव में 3 दिन हरियाणा में रहेगी ।‌यात्रा अंतिम दिन 23 तारीख को फरीदाबाद में रुकेगी। जिसके बाद यात्रा दिल्ली में प्रवेश कर जाएगी।

राहुल गांधी के बाहर जोड़ो यात्रा के प्रदेश संयोजक महेंद्रगढ़ के विधायक राव दान सिंह ने बताया कि यात्रा 105 वें दिन 21 दिसंबर की सुबह 6 बजे नूंह के पाटन उदयपुर में आरके फिलिंग स्टेशन के पास प्रवेश करेगी। जिसके बाद यात्रा सुबह 10 बजे फिरोजपुर झिरका अनाज मंडी पर पहुंचेगी। जहां पर टी ब्रेक लिया जाएगा । इसके बाद यात्रा शाम को 4 बजे नासिरवास में रुकेगी। यात्रा का इवनिंग ब्रेक शाम को 7 बजे भाड़स नगीना में होगा। यात्रा रात को 9 के आकेड़ा गांव में रुकेगी।

22 दिसंबर को यात्रा सुबह 6 बजे से मलाब गांव नजदीक पेट्रोल पंप से शुरू होगी। इसके बाद मॉर्निंग ब्रेक सुबह 10 बजे फिरोजपुर नामक में होगा। पदयात्रा शाम को 4 बजे घासेड़ा पहुंचेगी। शाम का ब्रेक 7 बजे अंबेडकर चौक सोना में होगा यात्रा का रात्रि ठहराव लखावत सोना नजदीक बल्लभगढ़ होगा।

भारत जोड़ो यात्रा अपने 107 वे दिन 23 दिसंबर को सुबह 6 बजे सोना रोड बल्लभगढ़ के हरचंदपुर से शुरू होगी। सुबह 10 बजे यात्रा का मॉर्निंग ब्रेक पाखल गांव में होगा । शाम को 4 बजे यात्रा पाली चौक पर पहुंचेगी । वहीं शाम को 7 बजे इवनिंग ब्रेक बड़खल मोड़ फरीदाबाद नजदीक कीया शोरूम पर होगा यह यात्रा रात को फरीदाबाद में रुकेगी।

error: Content is protected !!