2.09 करोड़ रुपए की लागत से पक्के होंगे ग्रामीण अंचल में कच्चे गोहर और गलियां : गृह मंत्री अनिल विज

पंजोखरा साहिब, गरनाला, बरनाला सहित अन्य गांवों में पक्की होंगे रास्ते, क्षेत्रवासियों को आने-जाने में मिलेगी सुविधा

अकेले पंजोखरा साहिब गांव में आधा दर्जन कच्चे गोहर होंगे पक्के, इंटर लाकिंग गली का भी निर्माण होगा

अम्बाला, 13 दिसम्बर – हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज के प्रयासों से अम्बाला छावनी विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों के कच्चे गोहर पक्के होंगे साथ ही इंटरलाकिंग गलियों का भी निर्माण होगा। लगभग 2.09 करोड़ रुपए की लागत से अलग-अलग गांवों में कुल 8 किलोमीटर से भी ज्यादा लंबी पक्के रास्ते बनेंगे जिनका जनता को फायदा मिलेगा।

गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि विकास कार्यों को करवाना उनकी प्राथमिकता है और इसी क्रम में यह कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि रास्तों को पक्का करने के लिए धनराशि मंजूर की जा चुकी है और जल्द ही इनके निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया को भी आरंभ किया जाएगा।

अम्बाला छावनी विधानसभा क्षेत्र के गांव पंजोखरा साहिब में सबसे ज्यादा अलग-अलग रोड से लिंक छह कच्चे गोहर को पक्का किया जाएगा जिससे किसानों एवं अन्य वाहन चालकों को आने-जाने में आसानी होगी। पंजोखरा साहिब के अलावा गरनाला, बरनाला और जनेतपुर में भी कच्चे गोहर पक्के होंगे।

गौरतलब है कि दशकों से गोहर कच्चे और यहां से आने-जाने में गांववासियों के अलावा वाहन चालकों को भारी परेशानी होती थी। गृह मंत्री अनिल विज के संज्ञान में इस मामले को लाया गया और अब उन्हीं के प्रयासों से इन रास्तो को पक्का करने की मंजूरी मिली है। आगामी दिनों में पंचायती राज विभाग की ओर से इन रास्तों को पक्का किया जाएगा।

इन गांवों में कितनी लागत से कितने किमी. पक्के होंगे रास्ते

पंजोखरा साहिब : पंजोखरा साहिब गांव में सबसे ज्यादा कच्चे गोहर को पक्का किया जाएगा।

– पंजोखरा साहिब में खुशविंद्र कौर के खेत से लेकर कुलदीप सिंह के डेरे तक 1.841 किमी. कच्चे गोहर को 38.06 लाख की लागत से पक्का किया जाएगा।

– पंजोखरा साहिब में जड़ोत रोड से लेकर करनैल सिंह के खेत तक 0.712 किमी. कच्चे गोहर को 14.73 लाख की लागत से पक्का किया जाएगा।

– पंजोखरा साहिब में जड़ोत रोड से लेकर श्याम लाल के खेत तक 0.519 किमी. कच्चे गोहर को 10.74 लाख की लागत से पक्का किया जाएगा।

– पंजोखरा साहिब में कलरहेड़ी रोड से लेकर पंचायती भूमि तक 0.807 किमी. कच्चे गोहर को 16.70 लाख की लागत से पक्का किया जाएगा।

– पंजोखरा साहिब में माइंड ट्री स्कूल से लेकर पंजोखरा माइनर तक 1.160 किमी. कच्चे गोहर को 24.46 लाख की लागत से पक्का किया जाएगा।

– पंजोखरा साहिब में कलरहेड़ी रोड से बंत सिंह के खेत तक 0.467 किमी. कच्चे गोहर को 9.66 लाख की लागत से पक्का किया जाएगा।

– पंजोखरा साहिब में पीएचसी से नूनगर बस्ती तक 0.426 किमी.  इंटरलाकिंग गली का निर्माण 27.91 लाख की लागत से किया जाएगा।

– पंजोखरा साहिब में नारायणगढ़ रोड से लेकर हरपाल सिंह के खेत तक 0.926 किमी. कच्चे गोहर को 19.16 लाख की लागत से पक्का किया जाएगा।  

इन अन्य गांवों में पक्के होंगे कच्चे गोहर होंगे कार्य

गरनाला गांव में नारायणगढ़ रोड से लेकर बलजीत सिंह के खेत तक 0.990 किमी. कच्चे गोहर को 20.48 लाख की लागत से पक्का किया जाएगा।

बरनाला गांव में गरनाला लिंक रोड से लेकर अजीत सिंह के खेत तक 0.29 किमी. कच्चे गोहर को 6 लाख रुपए की लागत से पक्का किया जाएगा।

जनेतपुर गांव में पंचायती भूमि से लेकर कलरहेड़ी गांव की सीमा तक 0.67 किमी. कच्चे गोहर को 21.22 लाख रुपए की लागत से पक्का किया जाएगा।

You May Have Missed

error: Content is protected !!