भाजपा नेताओं की बौखलाहट बढ़ती जा रही…… ज्यो-ज्यो राहुल गांधी नेतृत्व की भारत जोडो यात्रा हरियाणा में आने का समय नजदीक आता जा रहा है : विद्रोही
हरियाणा में भारत जोडो यात्रा को अभूतपूर्व जनसमर्थन मिलेगा। विद्रोही

29 नवम्बर 2022 – स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता वेदप्रकाश विद्रोही ने आरोप लगााय कि ज्यो-ज्यो राहुल गांधी नेतृत्व की भारत जोडो यात्रा हरियाणा में आने का समय नजदीक आता जा रहा है, त्यो-त्यो प्रदेश की भाजपा व भाजपा नेताओं की बौखलाहट बढ़ती जा रही है व इसी बौखलाहट में वे भारत जोडो यात्रा के खिलाफ अनाप-शनाप टिप्पणियां कर रहे है। विद्रोही ने कहा कि 7 सितम्बर से कन्याकुमारी से कश्मीर तक राहुल गांधी के नेतृत्व में शुरू हुई 3500 किमोमीटर की भारत जोडो यात्रा को जिस तरह तमिलनाड़ू, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, आन्ध्रप्रदेश, तेलांगना व अब मध्यप्रदेश में भारी जनसमर्थन मिल रहा है, उससे मोदीजी से लेकर हर छोटे-बडे भाजपाईयों में भारी बौखलाहट है। इसी बौखलाहट में भाजपा-संघ के नेता राहुल गांधी व कांग्रेस पर अनर्गल अनाप-शनाप आरोप लगाकर अपनी भडास निकाल रहे है। पहले भाजपा कहती थी कि दक्षिण भारत में ज्यो ही यह यात्रा भाजपा शासित राज्यों में प्रवेश करेगी, राहुल गांधी को मिल रहा जनसमर्थन गायब हो जायेगा। विद्रोही ने कहा कि जिस तरह का भारी जनसमर्थन तेलांगना व महाराष्ट्र में भी राहुल गांधीे व भारत जोडो यात्रा के स्वागत में उमडा, उससे भापाजई-संघीयों को बुरी तरह से हिलाकर रख दिया है और रही-सही कसर हिन्दी पट्टी क्षेत्र मध्यप्रदेश ने पूरीे कर दी जहां राहुल गांधी का स्वागत करने हर जाति, धर्म, वर्ग, समुदाय, क्षेत्र के लोग सडको पर उमड़ पडे। भारत जोडो यात्रा मध्यप्रदेश से राजस्थान होते हुए 22-23 दिसम्बर को हरियाणा में मेवात जिले में प्रवेश करेगी। स्वभाविक है कि हरियाणा में भारत जोडो यात्रा को अभूतपूर्व जनसमर्थन मिलेगा। 

विद्रोही ने कहा कि इसका एहसास भाजपा को पंचायत चुनावों से हो गया है। पंचायत चुनावों में भाजपा की हुई दुगर्ति से संघी समझ चुके है कि शहरों लोगों के साथ-साथ अब ग्रामीण किसान, मजदूर भी भाजपा की जनविरोधी किसान, मजदूर विरोधी वे पूंजीपति पस्त नीतियों से खासे नाराज है। बेकारी, गरीबी, महंगाई, भूखमरी, भ्रष्टाचार से त्रस्त हरियाणवी भाजपाई-संघीयों को करारा सबक सिखाने के मूड में है। राहुल गांधीे व भारत जोडो यात्रा में लाखों की संख्या में शामिल होकर आमजन संघी सरकार के प्रति अपना रोष प्रकट करेंगे। इसी वास्तविकता को भांपकर हरियाणा में हर छोटा-बड़ा भाजपा नेता मीडिया बयान बहादुर बनकर राहुल गांधी व भारत जोडो यात्रा पर अपनी भडास निकाल रहे है जो इस बात का द्योतक है कि भारत जोडो यात्रा व राहुल गांधी को मिल रहे भारी जनसमर्थन से भाजपाई बुरी तरह से हिल गए है। विद्रोही ने दावा किया कि दिसम्बर के अंतिम सप्ताह में जब नूंह जिले से भारत जोडो यात्रा हरियाणा में प्रवेश करेगी तो उसे आम हरियाणवियों का ऐसा भारी जनसमर्थन मिलेगा जिससे मोदी-भाजपा-संघ के तोते उडने तय है और हरियाणा में भाजपा का सफाया होने की शुरूआत भी हो जायेगी। 

error: Content is protected !!