30 नवम्बर हरियाणा के खिलाडिय़ों कि लिए होगा महत्वपूर्ण दिवस

देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू खिलाडिय़ों से होंगी रु-ब-रु

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ से जुडे रहे  वर्गों  से भी जानेंगी सफलता की कहानी

चण्डीगढ़, 28 नवम्बर – हरियाणा प्रदेशवासियों के लिए 30 नवम्बर, 2022 बुधवार का दिन कई मायनों में महत्वपूर्ण होगा। इस दिन एक ओर देश की राष्टï्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ऑलम्पियन व अन्य खिलाडिय़ों से रु-ब-रु होंगी तो वहीं दूसरी ओर वे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के बेटी-बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाने में जुडे विभिन्न वर्गों के हितधारकों से भी इस अभियान की सफलता की कहानी के बारे जानकारी लेंगी।       

हरियाणा सरकार के एक प्रवक्ता ने अनुसार राष्ट्रपति श्री द्रौपदी मुर्मू अपने पहले हरियाणा दौरे पर है, राष्ट्रपति 21 जनवरी,2015 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पानीपत की ऐतिहासिक धरा से आरम्भ किए गए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ राष्ट्रव्यापी अभियान को सफल बनाने में आशावर्कस व इससे जुड़े अन्य वर्गों के लोगों से बातचीत करेंगी।       

इसके अलावा राष्ट्रपति महिला पहलवानों व  ऑलम्पियन तथा अन्य खिलाडिय़ों से भी बातचीत करेंगी और साथ ही वे  कुछ स्कूली छात्राओं से भी अपने अनुभव सांझा करेंगी।

Previous post

<strong>राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सिरसा जिले को देंगी मेडिकल कॉलेज की सौगात, कुरुक्षेत्र से करेंगी शिलान्यास</strong>

Next post

<strong>अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में 8 दिन हों मुख्य कार्यक्रम, सामाजिक व धार्मिक संस्थाएं बढ़-चढ़कर ले हिस्सा – मुख्यमंत्री</strong>

You May Have Missed

error: Content is protected !!