कुरुक्षेत्र : महाआरती में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला की धर्मपत्नी सुमित्रा महाजन ने की शिरकत।

कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर पर सांध्यकालीन महाआरती में देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला की धर्मपत्नी सुमित्रा महाजन ने की शिरकत
भजन संध्या का हुआ आयोजन, ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी बोले पवित्र ग्रंथ गीता के श्लोकों ने मानवता को दिया आध्यात्मिक ज्ञान। 

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

कुरुक्षेत्र : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी ने कहा कि धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र का एक पौराणिक और आध्यात्मिक इतिहास रहा है। इस धरा पर जहां भगवान श्रीकृष्ण ने मोह ग्रस्त अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया वहीं पवित्र ग्रंथ गीता के श्लोकों ने मानवता को आध्यात्मिक ज्ञान प्रदान किया है। इसके साथ-साथ अनेक महान संतों के पैर इस धरा पर पड़े। कई महान संत व गुरु इस धरा पर पहुंचे है। इसलिए इस धरा के स्मरण मात्र से ही मनुष्य को अपने पापों से मुक्ति मिलती है और पुण्य की प्राप्ति होती है। इसके साथ-साथ ब्रह्मसरोवर का भी कुरुक्षेत्र के इतिहास में एक धार्मिक और पौराणिक इतिहास है। विभिन्न अवसरों पर इस तीर्थ के सरोवर में स्नान करने से पापों से मुक्ति मिलती है।

परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी रविवार को देर सायं ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में महोत्सव के गीता महाआरती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में बोल रहे थे। इससे पहले परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला की धर्मपत्नी सुमित्रा महाजन, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, केडीबी सीईओ चंद्रकांत कटारिया सहित अन्य गणमान्य लोगों ने अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव पर ब्रह्मसरोवर की महाआरती और पूजा-अर्चना की तथा दीपशिखा प्रज्वलित कर विधिवत रुप से महाआरती का शुभारम्भ भी किया। इस महाआरती का गुणगान पंडित बलराम गौतम, पंडित सोमनाथ शर्मा, गोपाल कृष्ण गौतम, अनिल व रुद्र ने किया। केडीबी सीईओ चंद्रकांत कटारिया ने मेहमानों का स्वागत किया। इस कार्यक्रम के अंत में केडीबी की तरफ से सभी मेहमानों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Previous post

फरीदाबाद : सेल्फी लेने के चक्कर में 200 मीटर खाई में गिरा युवक, घंटों बाद बाहर निकाला शव

Next post

हरियाणा में खाद की कोई कमी नही लेकिन किसान सुबह से हीे खाद के लिए लाईनों में लगने को मजबूर : विद्रोही

You May Have Missed

error: Content is protected !!