मंत्रोच्चारण के बीच सरस मेले के उद्घाटन से हुआ अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य शुभारंभ

कोरोना के बाद गीता महोत्सव में लौटी रौनक, सरस मेले की सबसे सुंदर शुरूआत, ढोल-नंगाड़ो, शिल्पकारों और कलाकारों का अद्भुत संगम, मुख्यमंत्री ने स्वयं कलाकारों से की मुलाकात।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

कुरुक्षेत्र 19 नवंबर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को मंत्रोच्चारण के बीच कुरुक्षेत्र में सरस मेले के उद्घाटन के साथ अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर बोलते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि यह हम सभी के लिए ऐतिहासिक अवसर है। आज से पहले सरस मेले की इतनी सुंदर और भव्य शुरूआत कभी नहीं हुई। ढोल-नंगाड़ों, शिल्पकारों और कलाकारों के अद्भुत संगम के बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री ने स्वयं कलाकारों और शिल्पकारों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने आयोजन में लगे व यहां पहुंचे लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

र्यक्रम में पहुंचकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सर्वप्रथम विधिवत रूप से सरस मेले का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने श्रीमद्भगवद्गीता की प्रति पर पुष्प अर्पित किए और दीप प्रज्जवलित कर अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आगाज किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने ब्रह्मसरोवर के तट पर बनी दुकानों में लगे सरस मेले का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने ढोल-नंगाड़ा पार्टी, करतब दिखा रहे कलाकार, नृत्य कर रहे कलाकार और बीन पार्टी से बातचीत की। उन्होंने सभी को इस पावन अवसर पर पहुंचने पर हार्दिक बधाई दी। इस अवसर पर थानेसर के विधायक सुभाष सुधा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव कृष्ण कुमार बेदी, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार भारत भूषण भारती, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य सचिव विजय सिंह दहिया, उपायुक्त शांतनु शर्मा, एसपी सुरेंद्र भौरिया, एडीसी अखिल पिलानी, एडीपीआर डा. कुलदीप सैनी, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, सीईओ केडीबी चंद्रकांत कटारिया, हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुमन सिंह, भाजपा के महामंत्री डा. पवन सैनी, भाजपा के जिलाध्यक्ष रवि बतान, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, महामंत्री रविंद्र सांगवान, केडीबी सदस्य सौरभ चौधरी, केसी रंगा, मोहिंद्र सिंगला, सुशील राणा, उपेंद्र सिंघल, विजय नरुला सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी व गणमान्य मौजूद रहे।

गीता का संदेश जितना पहले उपयोगी था, उतना आज भी उपयोगी
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के शुभारंभ का ऐतिहासिक अवसर है। हजारों साल पहले कुरुक्षेत्र की भूमि पर भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया था। यह गीता ज्ञान उस वक्त जितना उपयोगी था, आज भी उतना ही उपयोगी है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र भी उस वक्त जितना उपयोगी था, आज भी उतना ही उपयोगी है। गीता का यह संदेश युगों-युगों तक याद रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि गीता महोत्सव न केवल कुरुक्षेत्र की भूमि पर बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर भी मनाया जा रहा है। आज विधिवत रूप से सरस मेले के उद्घाटन के साथ इसका शुभारंभ हुआ है।
देश और विदेशों से पहुंचेंगे लोग।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि देश और विदेश से लोग अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में पहुंचेंगे। कोरोना के बाद रोनक लौटी है। इस बार भी लाखों की संख्या में लोग पहुंचेंगे। इसके साथ-साथ विभिन्न प्रांतों से कलाकार, शिल्पकार, कारीगर व सामान बेचने वाले स्वयं सहायता समूह महोत्सव में पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार हरियाणा के हैंडीक्राफ्ट बनाने वालों के लिए अलग स्टॉल की व्यवस्था की गई है, जो विदेशी सैलानियो को आकर्षित करती है। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलता है और लोगों को हमारी संस्कृति जानने का अवसर भी मिलता है। महोत्सव देखने के लिए 25 देशों से विदेशी सैलानियों के आने की उम्मीद है।

राज्य सरकार की बसों में लगेगा 50 प्रतिशत किराया।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के चलते 19 नवंबर से 6 दिसंबर तक कुरुक्षेत्र जाने के लिए 10 जिलों के यात्रियों को राज्य परिवहन की बसों के किराए में 50 प्रतिशत छूट मिलेगी। कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, जींद, कैथल, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, सोनीपत और रोहतक जिले के यात्रियों को कुरुक्षेत्र पहुंचने पर बस किराये में छूट प्रदान की गई है।

29 नवंबर को होगा राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का आगमन।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि 29 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के मुख्य कार्यक्रमों का शुभारंभ होगा। इसके लिए भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति से प्रदेश की कई परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करवाया जाएगा। गीता महोत्सव में मुख्य कार्यक्रम 29 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलेंगे। सरस मेला 6 दिसंबर को खत्म होगा।

सरस मेले में लगी 600 से अधिक दुकानें
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में सरस मेले की छटा देखने से बन रही है। यहां पर 600 से अधिक दुकानें लगाई गई हैं। इनमें 250 शिल्पकार, 100 से ज्यादा सहायता समूह व अन्य दुकानें लगाई गई हैं। शिल्प मेले में कश्मीर से कन्याकुमारी तथा गुजरात से लेकर असम तक के शिलपकारों की शिल्प कला देखने को मिलेगी। इस महोत्सव में हमें लघु भारत की झलक देखने को मिलेगी।

कुरुक्षेत्र को पर्यटन स्थल के रुप में विकसित करने के लिए सरकार कर रही है काम : मनोहर।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2022 के मीडिया सेंटर का उदघाटन, कुरुक्षेत्र 48 कोस के तीर्थो पर होंगे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव पर भव्य कार्यक्रम।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कुरुक्षेत्र एक पावन और ऐतिहासिक धरा है, इस भूमि के कण-कण में पर्यटन की तस्वीर को देखा जा सकता है, इसलिए राज्य सरकार कुरुक्षेत्र को पर्यटन स्थल के रुप में अंतरराष्ट्रीय स्तर के रुप में विकसित करने का काम कर रही है। इस भूमि के तीर्थो को श्रीकृष्णा सर्किट के तहत विकसित किया जा रहा है। इसके तहत करोड़ों रुपए का बजट भी जारी किया गया है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार को कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सभागार में बनाए गए अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2022 के मीडिया सेंटर का उदघाटन करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल, विधायक सुभाष सुधा, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव कृष्ण कुमार बेदी, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सलाहकार भारत भूषण भारती, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य सचिव विजय सिंह दहिया, उपायुक्त शांतनु शर्मा, एसपी सुरेंद्र भौरिया, एडीसी अखिल पिलानी, एडीपीआर डा. कुलदीप सैनी, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, सीईओ केडीबी चंद्रकांत कटारिया ने विधिवत रुप से 19 नवंबर से 6 दिसंबर 2022 तक चलने वाले मीडिया सेंटर का शुभारम्भ किया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2022 के शानदार आयोजन पर प्रशासन, मीडिया, समाज व धार्मिक संस्थाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2022 का आयोजन 19 नवंबर से 6 दिसंबर तक किया जा रहा है, इस महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम 29 नवंबर से 4 दिसंबर तक आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2022 के इस स्वरुप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना साकार हो रहा है। कुरुक्षेत्र पावन और ऐतिहासिक धरती है, इस धरा से भगवान श्रीकृष्ण ने गीता का संदेश दिया और इस धरती पर महाराजा हर्षवर्धन, मां भद्रकाली मंदिर, ब्रहमसरोवर, ज्योतिसर और कई दर्शनीय स्थल हरियाणा की संस्कृति और धरोहर को तरोताजा कर रहे है। इस पर्यटन स्थली को ओर आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस पर्यटन स्थली को श्रीकृष्णा सर्किट के तहत विकसित किया जा रहा है, ज्योतिसर में भगवान श्रीकृष्ण का विराट स्वरुप स्थापित किया गया है। इसके अलावा 48 कोस के तीर्थों का भी विकास किया जा रहा है। सरस्वती उदगम स्थल पर भी बांध बनाया जाएगा ताकि इस बांध के माध्यम से पवित्र सरस्वती नदी को प्रतिकात्मक रुप में धरातल लाया जा सके

उन्होंने कहा कि इस महोत्सव को लेकर 48 कोस के 75 तीर्थों पर भव्य कार्यक्रम होंगे और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय गीता सैमिनार में विभिन्न देशों के शोधार्थी भी आनलाईन प्रणाली से जुड़ेंगे। इस महोत्सव के सफल आयोजन के लिए मीडिया के सहयोग की निहायत जरुरत होगी। उपायुक्त शांतनु शर्मा ने मेहमानों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुमन सिंह, भाजपा के महामंत्री डा. पवन सैनी, भाजपा के जिलाध्यक्ष रवि बतान, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, महामंत्री रविंद्र सांगवान, केडीबी सदस्य सौरभा चौधरी, केसी रंगा, मोहिंद्र सिंगला, सुशील राणा, उपेंद्र सिंघल, विजय नरुला, सुरेश सैनी कुक्कू सहित अन्य अधिकारी गण और गणमान्य लोग उपस्थित थे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!