आश्रम में कन्या पूजन के साथ संत समाज, ब्राह्मण भोजन संपन्न हुआ

पिहोवा 10 नवंबर : श्री गोविंदानंद आश्रम शिवपुरी रोड पर कार्तिक मास की भागवत कथा में कथावाचक महंत सर्वेश्वरी गिरि ने बताया की , भागवत कथा के समापन पर एक विशाल भंडारा किया गया जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भोजन ग्रहण कर संतों का आशीर्वाद लिया और इसके साथ ही समापन पर प्रतिष्ठित ब्राह्मणों द्वारा विधि विधान अनुसार हवन यज्ञ किया गया जिसमें हवन यज्ञ के मुख्य अतिथि नगर पालिका पिहोवा के चेयरमैन आशीष चक्रपाणि व उनकी धर्मपत्नी,नगर पार्षद और इसके साथ ही भागवत कथा के मुख्य यजमान सचिन रिष्याण गीता रिष्याण रहे।

भागवत कथा के समापन पर महंत सर्वेश्वरी गिरी ने श्रद्धालुओं को कार्तिक मास के उपलक्ष में करवाई जा रही भागवत कथा का व्याख्यान किया। संगीतमय भागवत कथा में श्रद्धालु भक्तों द्वारा भजन भाव किए गए ।

विशेष तौर पर पधारे महामंडलेश्वर महंत विद्या गिरी जी महाराज और बंशीपुरी जी ने उपस्थित सभी भक्तों को अपने संबोधन में कार्तिक मास के बारे में बताया की कार्तिक मास में की गई पूजा स्नान आदि प्रतिदिन करने से जन्म जन्मांतरों के पाप धुल जाते हैं और मन से मांगी गई मनोकामना पूर्ण होती है।

भागवत कथा में उपस्थित महामंडलेश्वर महंत विद्या गिरी जी महाराज, महंत बंसीपुरी जी, महंत सर्वेश्वरी गिरी जी महाराज, महंत जगन्नाथ पुरी, महंत भीमपुरी ,स्वामी रोशन पुरी, स्वामी रंगनाथपुरी, स्वामी चमन गिरी, स्वामी महेश पुरी, स्वामी खटवांग पुरी, महंत लाल गिरी,स्वामी आशुतोष पुरी, स्वामी लोकेश गिरी, महंत दीपक गिरी, संत साधना बाई, संत आराधना बाई, संत आत्मविभोर पुरी,गीता रिष्याण, सचिन रिष्याण भागवत कथा के मुख्य यजमान, आशीष चक्रपाणि नगर पालिका चेयरमैन,शैली शर्मा, प्रिंस गर्ग पार्षद, गौरव वर्मा, जयपाल कौशिक, रविकांत कौशिक, फूल सिंह पाल ,बारूराम बंसल, अन्नु चक्रपाणि, सतीश धवन, सुरेश वर्मा ,विनोद बंसल, आदि सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।

समापन पर हवन यज्ञ में श्रद्धालुओं द्वारा डाली जा रही पूर्णाआहुति।

error: Content is protected !!