अंबाला पुलिस लाइन में 5 मिनट रुका
नीचे नहीं उतरे मनोहर लाल, सिग्नल मिलते ही उड़ा

अंबाला – हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के हेलिकॉप्टर की शनिवार को अंबाला में इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी।मुख्यमंत्री रोहतक से चंडीगढ़ जा रहे थे। चंडीगढ़ से सिग्नल न मिलने की वजह से हेलिकॉप्टर काे अंबाला सिटी के पुलिस लाइन ग्राउंड में उतारना पड़ा। लेकिन 5 मिनट के ठहराव के बाद मुख्यमंत्री चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए।

मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर की शाम करीब 5:25 बजे इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना मिलने के बाद स्थानीय विधायक असीम गोयल, उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी व ASP पूजा डाबला समेत अन्य अधिकारी तुरंत पुलिस लाइन ग्राउंड पहुंचे। यहां 5 मिनट ठहरे हेलिकॉप्टर से मुख्यमंत्री मनोहर लाल नीचे नहीं उतरे। उसके बाद चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए।

error: Content is protected !!