चंडीगढ़, 31 अक्टूबर-   हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने गुजरात के मोरबी में केबल ब्रिज टूटने की घटना पर गहरा दुख जताते हुए इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। उन्होंने इस हादसे में जान गंवाने वाले सभी मृतकों के परिवारजनों के प्रति अपनी ओर से तथा समस्त हरियाणावासियों की ओर से संवेदनाएं व्यक्त की हैं। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा हरियाणा उनके साथ खड़ा है।       

उल्लेखनीय है कि रविवार शाम गुजरात के मोरबी में मच्छु नदी पर बना केबल ब्रिज अचानक टूट गया था। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और कुछ लोगों को सुरक्षित निकालने में कामयाब हो गया। लेकिन कई लोगों की इस घटना में मौत हो गई जबकि कई घायल हैं। यह ब्रिज काफी पुराना था। इसकी मरम्मत कर इसे फिर से आम जनता के लिए खोला गया था।

error: Content is protected !!