हरियाणवी संस्कृति एवं विरासत को लेकर आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के पहले चरण में 7 टीमों ने बनाई जगह

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का उद्देश्य हरियाणा की बोली, खान पान, पहनावे व रहन-सहन के तरीके से रूबरू करवाना।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

कुरुक्षेत्र, 29 अक्टूबर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में रत्नावली समारोह के अन्तर्गत दूसरे दिन शनिवार को प्रश्नावली प्रतियोगिता का प्रथम चरण का आयोजन करवाया गया। इस प्रश्नावली प्रतियोगिता में कुल 23 टीमों ने भाग लिया तथा प्रतियोगिता में 25 प्रश्न पूछे गए जो हरियाणा की संस्कृति, इतिहास, विरासत एवं हरियाणा से संबंधित सामान्य ज्ञान पर आधारित थे। इसके लिए 15 मिनट का समय निर्धारित किया गया था। प्रतियोगिता में गजब का माहौल छाया हुआ था तथा सभी प्रतिभागियों के चेहरे पर उत्सुकता एवं चिंतन के भाव थे। युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग द्वारा रत्नावली समारोह के अन्तर्गत आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का उद्देश्य युवा पीढ़ी को हरियाणा की बोली, खान पान, पहनावे व रहन-सहन के तरीके से रूबरू करवाना था।

इस अवसर पर प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल जनार्दन शर्मा ने विद्यार्थियों का बखूबी उत्साहवर्धन किया। प्रथम चरण में 7 टीमों को चयनित किया गया जिसमें डीएवी कॉलेज, पूंडरी, गवर्नमेंट कॉलेज हांसी, आरकेएसडी कॉलेज, कैथल, डीबीजी गवर्नमेंट कॉलेज, पानीपत, गवर्नमेंट कॉलेज, जीन्द, एमपीयू मौलाना, अम्बाला व यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय शामिल हैं। प्रश्नावली प्रतियोगिता में मंच का संचालन सिया ढींगरा व साहिल द्वारा किया गया। प्रतियोगिता का दूसरा चरण रविवार को आयोजित होगा।

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा सांस्कृतिक एवं कार्यक्रम विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय रत्नावली महोत्सव में विभिन्न मंचों पर हुई प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए जिसमें एकल नृत्य (पुरुष) में प्रथम स्थान डी.ए.वी. (पीजी) कॉलेज, करनाल, द्वितीय स्थान आर्य (पीजी) कॉलेज, पानीपत तथा तीसरा पुरस्कार देशबंधु गुप्ता गवर्नमेंट कॉलेज, पानीपत ने प्राप्त किया। एकल नृत्य हरियाणवी (महिला) में प्रथम स्थान विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग, के.यू.के., द्वितीय स्थान आर्य (पीजी) कॉलेज, पानीपत तथा तीसरा स्थान सीआईएस कन्या महाविद्यालय, फतेहपुर-पूंडरी ने प्राप्त किया।

रागनी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आर.के.एस.डी. (पीजी) कॉलेज, कैथल, द्वितीय स्थान डी.ए.वी. (पीजी) कॉलेज, करनाल तथा तीसरा स्थान एस.डी. महिला महाविद्यालय, नरवाना ने प्राप्त किया। भजन हरियाणवी में प्रथम स्थान गुरु नानक खालसा कॉलेज, करनाल, द्वितीय स्थान डी.ए.वी. (पीजी) कॉलेज, करनाल तथा तीसरा स्थान आर.के.एस.डी. कॉलेज, कैथल तथा चौथा स्थान, के.एम. सरकार कॉलेज, नरवाना तथा पांचवां स्थान विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग, के.यू.के. ने प्राप्त किया। हरियाणवी पगड़ी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आर.के.एस.डी. (पीजी) कॉलेज, कैथल, द्वितीय स्थान आर्य (पीजी) कॉलेज, पानीपत तथा तीसरा स्थान एस.डी. महिला महाविद्यालय, नरवाना ने प्राप्त किया। हरियाणवी भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बीपीएस महिला विश्वविद्यालय, खानपुर कलां (सोनीपत), द्वितीय स्थान आर्य (पीजी) कॉलेज, पानीपत, तीसरा स्थान आर.के.एस.डी. (पीजी) कॉलेज, कैथल तथा चौथा स्थान गवर्नमेंट कॉलेज, जींद तथा पांचवां स्थान एस.डी. महिला महाविद्यालय, नरवाना ने प्राप्त किया। फॉक कॉस्ट्यूम (पुरुष) प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गवर्नमेंट कॉलेज, हांसी तथा द्वितीय स्थान आर्य (पीजी) कॉलेज, पानीपत गुरु जम्भेश्वर विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार ने प्राप्त किया।

You May Have Missed

error: Content is protected !!