सूर्य ग्रहण पर कुरुक्षेत्र में संत समाज का हुआ शाही स्नान।
समस्त मानव जाति के कल्याण के लिए संत समाज ने की विशेष पूजा अर्चना।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

कुरुक्षेत्र : श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल कुरुक्षेत्र में सूर्य ग्रहण के अवसर पर विशेष आयोजन किया गया। अखाड़ा में महंत एवं षडदर्शन साधुसमाज के उपाध्यक्ष गुरुभगत सिंह जी महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि आज 25 अक्तूबर मंगलवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पाठ का भोग प्रातः 9 से प्रारंभ हुआ कथा कीर्तन 10 से 12 बजे तक पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमे संत समाज की पंगत के इलावा सूर्य ग्रहण पर आने वाले आमजन ने भी प्रसाद ग्रहण किया। सूर्य कुंड सरोवर में 4 , 31 पर समरन गुप्त जाप के साथ ही शाही स्नान 5 ,57 तक चला। श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल कनखल हरिद्वार संस्था के पीठाधीश्वर श्री महंत स्वामी ज्ञानदेव सिंह जी महाराज के सानिध्य व सचिव महंत देवेंद्र सिंह शास्त्री, कोठरी महंत जसविंदर सिंह शास्त्री के मार्गदर्शन में निर्मल भेख के समस्त संत महंत साधु महात्मा सूर्य ग्रहण पर श्रद्धा भाव से स्नान किया।

इस मौके पर हरिद्वार, ऋषिकेश , काशी, प्रयागराज, पंजाब , हरियाणा आदि तीर्थ स्थानों से संत महंत तपस्वी ,मनस्वी , वीतराग साधु महात्मा काफी संख्या में श्रद्धालु आए।

सभी के लिए अखाड़े में ही ठहरने और भोजन पानी की व्यवस्था की गई गई
अखाड़े में महंत दर्शन सिंह शास्त्री, महंत गुरु भगत, महंत महेश मुनि बड़ा अखाड़ा,वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक , महंत विशाल दास कुरुक्षेत्र , स्वामी केशवा नंद , संत गुरमीत सिंह देवपुरा, महंत मलकीत सिंह, स्वामी सत्यप्रीत हरी अमृतसर, महंत राम सिंह जगराओं,महंत निर्मल सिंह, महंत वीर सिंह, संत गुरु प्रीत सिंह खोसा कोटला, महंत गोपाल हरी, महंत हरदेव सिंह राजस्थान इत्यादि काफी संख्या में संत वा नगर के गणमान्यजनों ने संत समाज से आशीर्वाद लिया।

error: Content is protected !!