श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ ने कईं प्रदेशों के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रवक्ताओं को नियुक्त किया।

चंडीगढ़: श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ (धार्मिक एवं सामाजिक संगठन) की तरफ से हरिद्वार में होने वाले आगामी कार्यक्रम श्री गुरु रविदास महायज्ञ एवं कथा जो दिनांक 29, 30 और 31अक्टूबर 2022 के कार्यक्रम की सफलता हेतु कईं नए एवं पुराने पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। जिसमें श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के सदस्य सूरजभान कटारिया ने विश्व महापीठ के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद दुष्यंत कुमार गौतम, अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग भारत सरकार के चेयरमैन विजय सांपला, महापीठ के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री एवं गुजरात विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष आत्माराम परमार, महापीठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री रविदासाचार्य सुरेश राठौर से विचार विमर्श करके कईं प्रदेशों के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रवक्ताओं को नियुक्त किया हैं। यह जानकारी महापीठ के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं चंडीगढ़ प्रदेश के प्रभारी कुलदीप मेहरा ने दी।

जिनमें मुख्य रूप से प्रदेशाध्यक्षों में उत्तराखंड के प्रदेशाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, कर्नाटक के प्रदेशाध्यक्ष डॉ जीवराज, दिल्ली के प्रदेशाध्यक्ष भरत गौतम, चंडीगढ़ का प्रदेशाध्यक्ष हुक्म चंद को नियुक्त किया गया।

राष्ट्रीय प्रवक्ताओं में उत्तर प्रदेश से अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के सदस्य तीजा राम, डॉ रविप्रकाश, डॉ प्रकाश दिलारे, अजय निगम व रोहित कुमार रवि, मध्यप्रदेश से पूर्व विधायक सोनाबाई अहीरवाल एवं सुमन जायसवाल, महाराष्ट्र से सुर्यकांत गल्वी, मुंबई से विजय गोवलकर व मयूर देवडेकर, राजस्थान से पूर्व विधायक श्रीमती प्रमीला कंडेरा व सुनील हीर, छतीसगढ़ से रमेश रविदासी, झारखंड से सीताराम रवि, पंजाब से आशु सांपला, राजेंद्र खत्री व विजय सहजल, चंडीगढ़ से सरदार जसवीर सिंह मेहता, गुजरात से दीपिका चावड़ा व ए.आर मोरे, हरियाणा से जसवंत पठानिया, दाताराम बिलासपुर व आज़ाद सिंह चाहर, दिल्ली प्रदेश से श्रीमती रंजीता गुरानी व डॉ केवल कृष्ण चाँदराम सहित आसाम से ओम दास को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया हैं।

You May Have Missed

error: Content is protected !!