भिवानी – हरियाणा शिक्षा बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए यह जरूरी खबर है। बोर्ड ने कक्षा 9 से लेकर 12वीं तक का पेपर पैटर्न में एक बार फिर से बदलाव किया है। बीते सत्र में कोरोना महामारी के कारण शिक्षा बोर्ड ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए पेपर में 50 प्रतिशत वस्तुनिष्ठ और 50 प्रतिशत निबंधात्मक प्रश्न पूछे थे। अब सामान्य होती स्थिति को देखते हुए शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 की वार्षिक परीक्षा का पैटर्न तैयार कर लिया है।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष जगबीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि  शैक्षिक सत्र वर्ष 2021-22 में कोरोना महामारी के कारण विद्यालय पूर्ण रूप से नहीं खुल पाए। इस वजह से छात्रों की पढ़ाई बाधित हुई थी। विद्यार्थियों में डर का माहौल था जिसके चलते परीक्षा में 50 प्रतिशत वस्तुनिष्ठ व 50 प्रतिशत निबंधात्मक प्रश्र पूछे गए थे। आगे उन्होंने कहा कि अब स्थिति सामान्य हो चुकी है। अब विद्यालयों में पढ़ाई कराई जा रही है. इसलिए बोर्ड द्वारा मार्च-2023 की परीक्षा में 9वीं से 12वीं तक सभी विषयों में एक-एक अंक के 20 प्रतिशत प्रश्र एवं 80 प्रतिशत विवरणात्मक जिसमें निबंधात्मक, लघुउत्तरात्मक, अति-लघुउत्तरात्मक प्रश्र पूछे जाएंगे। 

हरियाणा बोर्ड की सिलेबस में भी हुआ चेंज
शैक्षिक सत्र 2022-23 में कक्षा 9वीं से 12वीं में पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं को हिंदी विषय के साथ नैतिक शिक्षा को भी अनिवार्य रूप से पढ़ाया जाएगा। हिंदी विषय की परीक्षा में 10 अंक के प्रश्र पूछे जाएंगे। उन्होंने बताया कि कक्षा 9वीं से 12वीं तक संगीत विषय का पाठ्यक्रम वर्तमान समय अनुसार तथा कक्षा 9वीं व 10वीं में रेखन कला विषय का पाठ्यक्रम भी संशोधित किया गया है। नया परीक्षा पैटर्न और संशोधित पाठ्यक्रम विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.com पर जाकर देख सकते हैं।

error: Content is protected !!