नई दिल्ली, 16-09-2022 – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि देश में प्रथम बार  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने चरितार्थ कर दिखाया है कि सत्ता के माध्यम से श्रेष्ठ जनसेवा की जा सकती है।       

नई दिल्ली मे आयोजित एक  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को प्रेरणीय व अनुकरणीय बताते हुए कहा कि प्रथम बार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति की छवि परिवर्तित कर दिखलाई है।आज राजनीति में सेवा व  कर्तव्यपराणता के भाव का विस्तार हुआ है। भारत लगातार उन्नति के पथ पर अग्रसर है और वह दिन दूर नहीं जब भारत पुनः विश्वगुरु बनेगा।        

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की पूर्वसंध्या पर  कार्यक्रम आयोजित किए जाने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने आयोजकों को शुभकामनाएं दी।       

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने हरियाणा प्रदेश को ‘उत्कृष्टता की भूमि’ बताते हुए कहा कि निवेशकों व उद्यमियों के लिए आजहरियाणा प्रदेश सर्वाधिक प्राथमिकता वाला राज्य बन चुका है। हरियााणा राज्य ने कृषि,खेल व शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट उन्नति की है। पूरे देश में हरियाणा राज्य में सर्वाधिक सामाजिक सुरक्षा योजनाएं क्रियान्वित हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ‘अंत्योदय’ के दर्शन का जिक्र करते हुए हरियााणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के सभी वर्गों के उत्थान व कल्याण की दिशा में हरियाणा में अनेक सामाजिक सुरक्षा योजनाएं क्रियान्वित की गई हैं।     

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में वर्ष 2030 तक ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति’ को क्रियान्वित किए जाने का लक्ष्य है। जबकि हरियाणा राज्य द्वारा वर्ष 2025 तक ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति’ को क्रियान्वित किए जाने के लक्ष्य पर योजनाबद्ध रूप से कार्य किया जा रहा है। स्वास्थ्य व चिकित्सा क्षेत्र में हरियाणा में अभूतपूर्व कार्य किए गए हैं। प्रत्येक जिले में एक मैडिकल काॅलेज स्थापित किए जा रहे हैं। हरियाणा में वर्ष 2025 तक चिकित्सक विज्ञान की स्नातक की 2650 सीटें होने जा रही हैं। हरियाणा में 2000 वैलनेस सेंटर स्थापित किए जाने की योजना पर कार्य किया जा रहा है।       

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘डिजीटल इंडिया’ के सपने का कार्यरूप देते हुए हरियााणा में डीजीटलीकरण व कंप्यूटरीकरण को व्यापक स्तर पर विस्तार दिया गया है। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के उत्थान की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया जा रहा है। हरियाणा राज्य में 01 लाख रूपये से कम वार्षिक आय वाले 30 हजार परिवारों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से रोजगार उपलब्ध करवाए गए हैं। हरियाणा में स्थापित की गई 50 हजार सूक्ष्म,लघु और मध्य उद्यम ईकाईयो के माध्यम से रोजगार सृजन किया गया है। हरियाणा में  युवाओं को डेढ लाख सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं।

error: Content is protected !!