ग्रुप ए, बी और सी के उन अधिकारियों/कर्मचारियों को अपनी वार्षिक संपत्ति विवरणी दाखिल करने का अंतिम अवसर

चंडीगढ़, 6 सितंबर- हरियाणा सरकार  ने राज्य के ग्रुप ए, बी और सी के उन अधिकारियों/कर्मचारियों को अपनी वार्षिक संपत्ति विवरणी दाखिल करने का अंतिम अवसर देने का निर्णय लिया है जिन्होंने अभी तक अपनी वार्षिक संपत्ति का ऑनलाइन विवरण नहीं दिया है। ऐसे अधिकारियों/कर्मचारियों को सरकार की ओर से 31 अक्तूबर 2022 तक अवसर दिया गया है।

एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार की ओर से 18 अगस्त 2022 को एक पत्र जारी किया गया था जिसमें ग्रुप ए, बी और सी के उन अधिकारियों/कर्मचारियों को चार्जशीट करने का निर्देश दिया गया था जिन्होंने पिछले दो वर्षों से या अधिक समय से अपनी वार्षिक संपत्ति विवरणी ऑनलाइन दाखिल/अपलोड नहीं की है।

उन्होंने बताया कि अब राज्य सरकार ने नरम रुख अपनाया है और ग्रुप ए, बी और सी के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को एचआरएमएस पोर्टल http://intrahry.gov.in  पर 31 अक्तूबर 2022 तक ऑनलाइन अपनी वार्षिक संपत्ति विवरणी दाखिल करने का अंतिम अवसर देने का निर्णय लिया गया है। हालांकि, ऑनलाइन वार्षिक संपत्ति रिटर्न जमा करने की समय सीमा अपरिवर्तित रहेगी यानी भविष्य में प्रत्येक वित्तीय वर्ष की 30 अप्रैल ही मानी जाएगी।

You May Have Missed

error: Content is protected !!