हरियाणा का जन जन बीजेपी के भ्रष्टाचार से चाहता है मुक्ति : डॉ. सुशील गुप्ता

आगामी चुनाव में बीजेपी को हराएगी आम आदमी पार्टी : सुशील गुप्ता
फ्री की रेवड़ी दोस्तों के लिए, आम जन के लिए होती हैं सुविधाएं : डॉ. सुशील गुप्ता

पानीपत, 28 अगस्त – भ्रष्टाचार की लड़ाई आम आदमी पार्टी लड़ रही है। इस लड़ाई में आम आदमी पार्टी का सहयोग करें। आजादी की दूसरी लड़ाई देश को विकसित राष्ट्र बनाने की है। ये बात आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने कही। वे पानीपत ग्रामीण के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने समालखा और इसराना में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार खत्म होगा तो अच्छी शिक्षा व्यवस्था होगी, अच्छे अस्पताल होंगे, मूलभूत सुविधाएं फ्री मिलेंगी। जनता के टैक्स के पैसों का सदुपयोग होगा। महिलाओं को सम्मान के साथ बराबरी का हक मिलेगा।

हरियाणा की जनता भी यही सुविधाएं चाहती हैं। बढ़ती मंहगाई और बेरोजगारी ने आम जनता का जीना मुहाल कर दिया है। आम आदमी पार्टी पूरे देश में एक विकल्प के रूप में उभर रही है। आम आदमी पार्टी का परिवार पूरे हरियाणा में बढ़ता जा रहा है। आम आदमी पार्टी हर गांव, हर वार्ड के अंदर पहुंच रही है। जनता का उत्साह बहुत शानदार तरीके से देखने को मिल रहा है। हरियाणा का जन जन चाहता है कि भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन मिले।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अरविंद केजरीवाल की नीतियों में विश्वास करते हुए अच्छे स्कूल, अच्छे कॉलेज चाहते हैं, अच्छे अस्पताल, मोहल्ला क्लिनिक चाहते हैं। युवाओं के लिए रोजगार और महिलाओं के लिए सम्मान और बराबरी का दर्जा चाहते हैं। इसके लिए जरूरी है कि भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन मिले। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देश के सैनिकों की पेंशन देने की स्थिति में नहीं है, वहीं इसके लिए अग्निवीर योजना ले कर आई है। वहीं दूसरी तरफ अपने दोस्तों के लाखों-करोड़ों के लोन माफ किए जाते हैं।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पूरे देश में अपने संगठन को मजबूत कर रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के पंचायती राज, विधानसभा और लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी बीजेपी को हराएगी। यही एकमात्र पार्टी है जो बीजेपी का सफाया करने का काम करेगी। केंद्र सरकार आम आदमी पार्टी को जनता की मूलभूत सुविधाओं को देने से रोकना चाहती है। हरियाणा की व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई जारी रहेगी। आम आदमी पार्टी ने पहले दिल्ली में बदलाव किया और अब पंजाब में आम आदमी पार्टी जनता को मूलभूत सुविधाएं देने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि दुनिया के विकसित देश फ्री शिक्षा और फ्री चिकित्सा सुविधा देने का काम करते हैं। बेरोजगारी भत्ता दिया जाता है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के दम पर दिल्ली के सरकारी स्कूलों को चमकाने का काम किया गया है। दिल्ली के सरकारी अस्पताओं की सुविधाएं देख कर पूरा देश ऐसी सुविधाएं चाहता है। उसी तर्ज पर पूरे देश में आम आदमी पार्टी व्यवस्था बदलने का काम करेगी। उन्होंने बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार को अपने दोस्तों की चिंता है, जबकि जनता से उनको कोई मतलब नहीं है।

इस मौके पर जोन संयोजक अश्विनी दुलहेड़ा, जिला अध्यक्ष सुखवीर मलिक, पूर्व मंत्री बिजेंद्र कादयान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण अग्रवाल, संगठन मंत्री राकेश चुग, संगठन मंत्री कृष्ण मालिक, एससी सेल अध्यक्ष राजकुमार मुंडे, इकबाल पानीपती, रेखा दहिया, वीरेंद्र आर्य, राजेंद्र, विकास, बलवान, बालिंदर पहलवान, प्रेम सरपंच, धर्मवीर, राजकुमार, राजेश, अवतार सिंह, जयपाल, नरेंद्र, राजेंद्र राठी, रणधीर, धनपत व अशोक ग्रोवर मुख्य रूप से मौजूद रहे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!