चण्डीगढ, 12 अगस्त – पंजाब एवं हरियाणा सिविल सचिवालय में कार्यरत औद्योगिक सुरक्षा बलों के अधिकारियों एवं जवानों ने हर घर तिरंगा यात्रा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली। केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ईकाई के प्रमुख कमाण्डेंट योगेश प्रकाश सिंह ने तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ किया।

तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों को हर घर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित एवं जागरूक किया गया। युवाओं में देशभक्ति के लिए जोश भरा गया और तिरंगा भी वितरित किया गया। तिरंगा यात्रा पंजाब एवं हरियाणा सिविल सचिवालय से खुडा अलीशेर गांव चण्डीगढ तक निकाली गई। तिरंगा यात्रा के प्रति लोगों में उत्साह एवं उमंग की भावना रही। तिरंगा हमारे देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। सरकार के हर घर तिरंगा अभियान में 13 से 15 अगस्त तक लोग बढचढ कर भाग लेंगे।

error: Content is protected !!