मनोहर सरकार में विकास कार्यों के लिए फंड की कोई कमी नहीं: पार्षद मधु बत्रा

गुरुग्राम, 09 अगस्त। मंगलवार को वार्ड नंबर 16 में अर्जुन नगर की गली में नई सड़क बनाने की शुरूआत एक वृद्ध महिला द्वारा नारियल फोड़कर की गई। पार्षद मधु बत्रा की मौजूदगी लगभग 25 महिलाएं भी इस मौके पर उपस्थित रहीं।
पार्षद मधु बत्रा ने कहा कि हरियाणा की मनोहर सरकार विकास कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ रही है। पार्षद ने बताया कि अर्जुन नगर में सड़क काफी जर्जर हो चुकी थी, जिस कारण आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब इस सड़क को नए सिरे से बनाया जायेगा। सोमवार को अर्जुन नगर में वृद्ध महिला बिमला रानी से सड़क बनाने के कार्य का शुभारंभ नारियल फोड़कर कराया गया। उन्होंने बताया कि अब जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा।

पार्षद मधु बत्रा ने कहा कि जब से हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनीं है तभी से विकास कार्यों की झड़ी लगी हुई है। शहर में मनोहर सरकार ने फ्लाईओवर व अंडरपास का जाल बिछा दिया है जिससे लोगों को जाम से निजात मिली है। उन्होंने कहा कि मनोहर सरकार में विकास कार्यों के लिए बजट की कोई कमी नहीं है। नगर निगम के सभी वार्ड़ों में एक समान विकास कार्य कराये जा रहे हैं। इस मौके पर सतपाल अदलखा, राज कुमार खत्री, श्याम लाल, अलका कथूरिया, मंजू रानी, जनक रानी,सन्नी कथूरिया, अमरनाथ, अशोक, महेश, नीलम, राधा रानी, कृष्णा देवी, ओम प्रकाश, प्रदीप, आतम प्रकाश, बिमला रानी, सुनीता, यश, रीटा, उषा, रमा, आशु, सुरेश, नीरज, दीपा आदि उपस्थित रहे।

लगातार तीसरे दिन भी तिरंगा यात्रा निकाल बांटे गए तिरंगे
अर्जुन नगर में सड़क निर्माण के शुभारंभ के बाद पार्षद मधु बत्रा ने महिलाओं के साथ मिलकर क्षेत्र में ”हर घर तिरंगा” अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली और तिरंगें झंडों का वितरण किया। बत्रा ने कहा कि हर घर तिरंगा मुहिम को सफल बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

बत्रा ने कहा कि लगातार लोगों से संपर्क करके उन्हें हर घर तिरंगा अभियान से जोड़ा जा रहा है और उनका झंडा वितरण का कार्य लगातार जारी है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों में झंडा लगाएं और देश की शान का प्रतीक तिरंगा झंडा लगाने के गर्व का अनुभव करें। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपने राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करें। हमें प्रत्येक घरों पर तिरंगा लगाने के लिए लोगों को जागरूक करने की जरूरत है ताकि हमारी पीढ़ी और आनेवाली पीढ़ी देश की सभ्यता व संस्कृति को जान सके।

error: Content is protected !!