एनआईटी फरीदाबाद विधायक नीरज शर्मा के पत्र के बाद फरीदाबाद प्रशासन ने वापस लिया अपने आदेश

दिल्ली/चंडीगढ़/फरीदाबाद, 05 जुलाई 2022 – भाजपा सरकार द्धारा चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत एनआईटी फरीदाबाद विधायक नीरज शर्मा ने अपना एक माह का वेतन स्वैच्छ से दिया था, विधायक नीरज शर्मा ने विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता को लिखे पत्र कहा था कि चाहे आप मुख्यमंत्री, मंत्री एंव विधायको की डिस्कनरी ग्रंाट कम कर दे, लेकिन तिरंगो की खरीद फरौत ना की जाए, जिस प्रकार आज तिरंगो का व्यापार बनाया जा रहा है जैसे सरकार द्धारा राशन डिपों एंव सरकारी विभागो में काम करवाने जाओ तो, लोगो से इसकी जबरदस्ती ना की जाए।

विधायक नीरज शर्मा ने कहा था कि फरीदाबाद प्रशासन ने पत्र जारी करके सभी प्राईवेट स्कूल संचालको से तिरंगा खरीदने के लिए कहा जा रहा है जोकि सरासर गलत है क्योकि यह सिर्फ तिरंगा नही है यह हमारे देश की आन बान शान है इसके लिए हमारी माताओ बहनो ने अपने गहने तो छोडो अपने मांगल सूत्र तक दे दिए, माताओ-बहनो की गोदे उजड गई, सुहाग उजड गए और आज यह सरकार लोगो से जबरदस्ती कर रही है।

विधायक नीरज शर्मा ने कहा की तिरगंो की खरीद फरौत को तुंरत रोक जाए, जैसा में अपनी इच्छा से हर धर तिरंगा के लिए एक माह का वेतन दे रहा हूँ उसी प्रकार जो देना चाहता है उससे लिया जाए किसी प्रकार की जौर जबरदस्ती ना की जाए। जैसा सरकार अगर यह अभियान चलाना चाहती है तो अपने खर्चे पर चलाए, अगर सरकार मुफ्त राशन दे सकती है तो तिरंगा झण्डा क्यो नही।

इसके बाद ही फरीदाबाद प्रशासन ने दिनंाक 04 अगस्त 2022 को पत्र जारी करके दिनंाक 28 जुलाई 2022 को किए गए आदेशो को तुंरत प्रभाव से निरस्त कर दिया। इसपर विधायक नीरज शर्मा का कहना था कि यह टीम पडिंत जी की जीत है और तिरंगा हमारी आन बान शान है यह भाजपा सरकार इसे भी व्यापार बना रही है जोकि सरासर गलत है।

You May Have Missed

error: Content is protected !!