जजपा के अनेक ज़िला पदाधिकारियों ने आज अपने समर्थकों सहित भाजपा का दमन थामा

जजपा के जिला महासचिव, जिला उपाध्यक्ष, जिला अध्यक्ष महिला विंग व ब्लॉक अध्यक्ष युवा सहित हुए भाजपा में शामिल

पंचकूला 02 अगस्त: जजपा के कई ज़िला पदाधिकारियों ने आज अपने समर्थकों सहित भाजपा का दमन थामा। सभी जजपा कार्यकर्ताओं ने आज भाजपा कार्यालय पंचकूला में ज़िलाध्यक्ष अजय शर्मा के समक्ष भाजपा का दामन थामा।

  भाजपा कार्यालय पंचकूला में ज़िलाध्यक्ष अजय शर्मा, करनाल प्रभारी दीपक शर्मा, मंडल अध्यक्ष नराता राम व भुवन जीत सिंह, मंडल महामंत्री हरीश मोंगा व भाजपा नेत्री संगीता बैसला ने सभी को पटका पहना कर पार्टी में सम्मलित किया और कहा कि इन सभी के पार्टी में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिली है

भाजपा में शामिल होने वालों में:
रोबिन वशिष्ठ जजपा जिला महासचिव, सुरेंद्र सिंह जिला उपाध्यक्ष जजपा एवं निकाय चुनावों के संयोजक जजपा वार्ड नं 27 प्रत्याशी, राजेश छाबड़ा जिला उपाध्यक्ष जजपा पूर्व में शहरी अध्यक्ष जजपा शिवा कंपलेक्स मार्केट के वर्तमान प्रधान, अंजू राय जिला अध्यक्ष महिला विंग जजपा, राहुल मल्होत्रा ब्लॉक अध्यक्ष युवा पिंजोर जेजेपी, विनोद कुमार दुबे प्रमुख सैनिक प्रकोष्ठ हल्का कालका, साहिल सोनकर जिला महासचिव इनसो, शुभम गोयल ब्लॉक प्रेसिडेंट इनसो के साथ दिव्यांश राय, शोभी खान, राहुल , भास्कर शर्मा , गोपाल , सिद्धांत कुमार , संदीप डोगरा ,अरुण धीमान व जयदीप सिंह शामिल हुए॥

इस अवसर पर ज़िलाध्यक्ष अजय शर्मा ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा का परिवार निरंतर बढ़ रहा है और यह सब भाजपा की जनहितैषी नीतियों के कारण हुआ है। उन्होंने कहा कि पंचकूला अब कांग्रेस मुक्त होने की राह पर तेजी से अग्रसर है। उन्होने कहा कि भाजपा में शामिल होने वाले सभी नेता देश के प्रधानमंत्री व हरियाणा के मुख्यमंत्री की नीतियों और उनके द्वारा करवाए जा रहे य विकास से प्रभावित हैं, पार्टी उनका स्वागत करती है और उनके शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिली है।

You May Have Missed

error: Content is protected !!