भारत-पाक बंटवारे में शहीद होने वाले लगभग 10 लाख लोगों की स्मृति में बनेगा विश्व का सबसे भव्य स्मारक : सुधा

विभाजन विभीषिका दिवस को ऐतिहासिक बनाने के लिए एक मंच पर एकत्रित हुए पंचनद स्मारक ट्रस्ट के हजारों लोग।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाल किले पर की गई घोषणा को साकार करेंगे मुख्यमंत्री मनोहर लाल।
विधायक सुभाष सुधा, महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव महाराज ने पंचनद स्मारक ट्रस्ट के शहीदों को दी पुष्पांजलि।
पंचनद स्मारक ट्रस्ट की प्रदेश स्तरीय बैठक में तैयार विभाजन विभीषिका दिवस की रूपरेखा।
आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर हजारों लोगों ने लहराया तिरंगा।

कुरुक्षेत्र 24 जुलाई : पंचनद स्मारक ट्रस्ट के प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि भारत-पाक बंटवारे के दौरान शहीद होने वाले लगभग 10 लाख लोगों की स्मृति में एक विश्व स्तरीय भव्य स्मारक का निर्माण किया जाएगा। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाल किले पर विभाजन विभीषिका दिवस 14 अगस्त को मनाने को लेकर की गई घोषणा का साकार करने का काम मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा किया जाएगा। अहम पहलू यह है कि इस विभाजन विभीषिका दिवस को ऐतिहासिक बनाने के लिए ही पंचनद स्मारक ट्रस्ट के हजारों लोग एक मंच पर एकत्रित हुए है।

विधायक सुभाष सुधा रविवार को पिपली-कुरुक्षेत्र रोड़ पर स्थित एक निजी पैलेस में विभाजन विभीषिका दिवस को भव्य रूप से मनाने के लिए की जाने वाली तैयारियों को लेकर आयोजित एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले विधायक सुभाष सुधा, विधायक सीमा त्रिखा, विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, विधायक विनोद भ्याना, हैफेड के चेयरमैन कैलाश भगत, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव महाराज, डा. स्वामी दिव्यानंद भिक्षु महाराज, स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज, मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सचिव जगदीश भाटिया सहित पंचनद स्मारक ट्रस्ट के अन्य सदस्यों ने पंचनद स्मारक ट्रस्ट के शहीदों को पुष्पांजलि दी और दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर हर घर तिरंगा अभियान को लेकर बैठक में पहुंचे हजारों लोगों ने अपने-अपने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को लेकर आसमान में फहराया और संकल्प लिया कि अपने-अपने घर, मोहल्ले और शहर में जाकर 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक नागरिक को हर घर तिरंगा कार्यक्रम के साथ जोड़ेंगे। इस कार्यक्रम में जब एक साथ हजारों लोग राष्ट्रीय ध्वज फहरा रहे थे तो मानों ऐसा लग रहा था कि जैसे सब लोग आजादी का जश्न मनाने के लिए एकत्रित हुए है। इस दौरान हरियाणा कला परिषद के कलाकारों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 वर्ष पहले लाल किले से 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस मनाने का निर्णय लिया था। इस कार्यक्रम विभाजन विभीषिका दिवस पर बंटवारे के समय लगभग 10 लोगों की शहादत को याद किया जाएगा। इस विभाजन विभीषिका दिवस को मनाने और विश्व का भव्य स्मारक बनाने के लिए पंचनद स्मारक ट्रस्ट संस्था का गठन किया गया। इस संस्था की बागडोर महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव महाराज ने संभाली। उनके नेतृत्व में ही पंचनद स्मारक ट्रस्ट दिन-रात कार्य कर रहा है और गांव मसाना कुरुक्षेत्र में स्मारक बनाने के लिए 25 एकड़ जमीन खरीदी गई। अब इस जगह पर भव्य स्मारक बनेगा। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आहवान पर और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मार्गदर्शन में 14 अगस्त 2022 को कुरुक्षेत्र अनाज मंडी में विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में लाखों की संख्या में लोग शिरकत करेंगे।

महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव महाराज ने कहा कि भारत-पाक बंटवारे के दौरान शहीद हुए लगभग 10 लाख लोगों के बलिदान को आज तक किसी भी सरकार ने याद नहीं किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से इन शहीदों को न केवल याद किया अपितु हर वर्ष 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस मनाने का निर्णय लिया। इस विभाजन विभीषिका दिवस पर शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को मुख्यमंत्री मनोहर लाल साकार कर रहे है। उनके प्रयासों से 14 अगस्त को कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर लाखों लोग विभाजन विभीषिका दिवस में शामिल होकर अपने पूर्वजों के बलिदान को याद करेंगे और श्रद्धांजलि देंगे। इस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिए ही आज प्रदेशभर के लोग एकत्रित हुए है। इस बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई है और सभी लोगों के जेहन में जोश और उमंग देखा जा सकता है।

इस मौके पर पंचनद स्मारक ट्रस्ट के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. सुभाष खन्ना, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव घई, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरजीत सिंह चावला, राष्ट्रीय महामंत्री सुरेंद्र गुलाटी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष हरविंद्र कोहली, राष्ट्रीय सचिव देशराज मनचंदा, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम बजाज, संयुक्त सचिव अनुराग बक्शी, संयुक्त कोषाध्यक्ष चरणजीत अरोड़ा, गवर्निंग बॉडी सदस्य सुरेंद्र खुल्लर, विजय निर्मोही, जगदीश पाहवा, विजय ढल, दर्शन नागपाल, रामकिशन गांधी, विजय अदलखा, बोर्ड ऑफ ट्रस्ट के सदस्य अर्जुन देव चावला, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र गेरा, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्षा योगिता धीर, प्रदीप झांब, फतेह चंद गांधी, विजय सभ्रवाल, कृष्ण धमीजा, राजेंद्र पाराशर, मनोज दुआ, जितेंद्र ढींगड़ा, अक्षय नंदा, मनीष पुरी, शिवचरण बहल, सुकेश तनेजा सहित अन्य गणमान्य लोग और ट्रस्ट के पदाधिकारी मौजूद थे।

You May Have Missed