लोक जनशक्ति पार्टी की लीगल सेल का आप में विलय

लेबर सेल के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार और प्रदेश सचिव बबिता सिंह आप में शामिल

फरीदाबाद, 22 जुलाई – आम आदमी पार्टी का कुनबा दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। इस कड़ी में शुक्रवार को लोक जनशक्ति पार्टी की लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार और प्रदेश सचिव बबीता सिंह आम आदमी पार्टी में शामिल हुई। आम आदमी पार्टी यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष अरुण हुड्डा और प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज यादव की मौजूदगी में उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थामा।

प्रदेशाध्यक्ष अरुण हुड्डा ने बताया कि आम आदमी पार्टी को निरंतर जनसमर्थन मिल रहा है। आज आम आदमी पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसमें जनता को नई उम्मीदें नजर आ रही है। इसलिए पार्टी का कुनबा निरंतर बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि यूथ विंग जोर शोर से जनता से जुड़े हुए मुद्दों को उठाएगी।

इसके साथ-साथ उन्होंने जिले में बढ़ते हुए क्राइम पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद जिले में रोजाना मर्डर, डकैती और लूटपाट जैसी घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि फरीदाबाद स्मार्ट सिटी बनने के बहुत ही करीब है। यहां मानसून की पहली बारिश से ही विकास और डेवलपमेंट दिख जाती है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी निगम चुनाव में भी यहां से जीत दर्ज करेगी। इसके साथ साथ आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भी आम आदमी पार्टी भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी। आने वाला समय आम आदमी पार्टी का है।

इस मौके पर प्रदेश सचिव राहुल बैसला, प्रदेश सचिव सोनू सिसोदिया, चंदन झा, विनीत शर्मा नितिन राजपूत, महेश क्रांतिकारी, राजदीप, विश्वेंद्र रात्रि, राहुल चौधरी, विक्रांत भाटी ,दक्ष और अनुराग मौजूद रहे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!