खाद्य वस्तुओं पर 5 प्रतिशत जीएसटी लगाने के विरोध में राष्ट्रीय स्तर पर अनाज मंडियों में हड़ताल रही- बजरंग गर्ग

केंद्र सरकार को पून विचार करके खाद्य वस्तुओं पर से 5 प्रतिशत जीएसटी हटाना चाहिए- बजरंग गर्ग
केंद्र सरकार द्वारा खाद्य वस्तुओं पर जीएसटी लगाने से खाद्य वस्तुओं का व्यापार व मिलों का व्यापार प्रभावित होगा- बजरंग गर्ग 

हिसार- व्यापारियों की एक आवश्यक बैठक हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में केंद्र सरकार द्वारा खाद्य वस्तुओं पर 18 जुलाई 2022 से 5 प्रतिशत जीएसटी लगाने पर भारी नाराजगी प्रकट की। व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने उपस्थित व्यापारी प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा खाद्य वस्तुओं पर 5 प्रतिशत जीएसटी लगाने से देश भर की अनाज मंडियां आज हड़ताल पर है।

खाद्य वस्तु पर जीएसटी लगाने से देश व प्रदेश में इंस्पेक्टरी राज को बढ़ावा मिलेगा और किसान को अपनी फसल के दाम कम मिलेंगे। जबकि धान व गेहूं आदि अनाज पर 4 प्रतिशत मार्केट फीस है और अब केंद्र सरकार 5 प्रतिशत जीएसटी लगा रही है इसका मतलब अनाज पर 9 प्रतिशत टैक्स होने से देश व प्रदेश में पहले से ज्यादा महंगाई बढ़ेगी। बजरंग गर्ग ने कहा कि खाद्य वस्तुओं पर जीएसटी लगाने से खाद्य वस्तुओं का व्यापार व अनाज की मिलों का व्यापार पूरी तरह से प्रभावित होगा जबकि केंद्र सरकार को लगातार बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाना चाहिए।

सरकार महंगाई पर अंकुश लगाने की बजाए लगातार टैक्सों में बढ़ोतरी करके जनता की जेबों में डाका डालने का काम कर रही है। जिसके कारण देश व प्रदेश के व्यापारी अपना व्यापार बचाने के लिए बड़े भारी चिंतित है। सरकार को ऐसा कोई फैसला नहीं लेना चाहिए जो देश व प्रदेश के किसान, व्यापारी, मजदूर व आम जनता विरोधी हो जबकि अनाज मंडी व मिलों के कारण देश व प्रदेश में लाखों लोगों को रोजगार मिल रहा है। सरकार द्वारा अनाप-शनाप टैक्स लगाने से देश व प्रदेश में व्यापार व उद्योग पिछड़ जाएगा, जो देश के हित में नहीं है। बजरंग गर्ग ने केंद्र सरकार से अपील की है कि वह अपने फैसले पर पूर्ण विचार करके खाद्य वस्तु पर लगाया गया 5 प्रतिशत जीएसटी हटाया जाए।

इस अवसर पर अनाज मंडी जिला प्रधान पवन गर्ग, अनाज मंडी प्रधान राम अवतार, मंडी सचिव जगदीश गोदारा, खल चुरी एसोसिएशन प्रधान त्रिलोक कंसल, संजय नागपाल, मंडी हॉस्पिटल प्रधान अनिल जैन, निरंजन गर्ग, पवन गुप्ता, सुरेश भाटिया, मनीष गंगवा वाले, पवन बंसल, बजरंग लाल असरावा, रामनिवास सुलखनी वाला, विनोद जिंदल, अग्रवाल विकास संगठन जिला महासचिव सत्य प्रकाश आर्य, व्यापार मंडल प्रदेश सचिव निरंजन गोयल आदि व्यापारी प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखें।

You May Have Missed

error: Content is protected !!