गुरुग्राम। भाजपा किसान मोर्चा के , को फरीदाबाद जिला किसान मोर्चा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह मांढी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, प्रदेश मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश महामंत्री वेदपाल ऐडवोकेट, जिला अध्यक्ष गार्गी कंक्कड, गुरूग्राम विधायक सुधीर सिंगला, पटोदी विधायक सत्यप्रकाश जरावता, सोहना विधायक संजय सिंह, बादशाहपुर विधायक राकेश दौलताबाद, प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा राजेन्द्र सन्धु, प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा रिषिपाल गुज्जर का आभार प्रकट करते हुए कहा कि प्रदेश हाईकमान ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह पूरी ईमानदारी के साथ निर्वाह करेंगे तथा किसान मोर्चा की नीतियों व प्रदेश सरकार की योजनाओं को किसानों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। किसान मोर्चा को अधिक मजबूत बनाने के लिए भी कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकारें देश व प्रदेश के हित में कार्य कर रही हैं। जिस प्रकार से विकास किया जा रहा है, इससे पूर्व किसी अन्य सरकारों ने कभी नहीं कराया। आज भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों तक पहुंच रहा है। हर वर्ग योजनाओं का लाभ उठा रहा है। प्रदेश का किसान वर्ग भी खुश है। व्यापारियों के हितों की रक्षा की जा रही है। आमजन को रोजगार, मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।प्रभारी बनने पर प्रदेश प्रयावरण प्रमुख नवीन गोयल, जिला अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, युवा भाजपा प्रदेश सदस्य गगन गोयल , बाली पडितं,सोशल मिडिया आईटी प्रदेश प्रमुख विजय यादव ,रेवाड़ी प्रभारी बेगराज यादव, नुह प्रभारी शमशेर छिल्लर,फरीदाबाद सहप्रभारी पवन जाधू आदि ने खुशी जाहिर और फोन कर बधाई दी।

error: Content is protected !!