मन्दिर में भगवान पक्षीराज की व गोविंदा आश्रम में मां दुर्गा की पूजा अर्चना की।
संत समाज से लिया आशीर्वाद।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

पिहोवा 6 जून : विधायक सुभाष सुधा ने अपने जन्मदिवस पर संत समाज से आशीर्वाद लिया और कहा कि ऋषि-मुनियों के इस देश में प्रत्येक नागरिक को अपने संस्कृति और परम्परा का निवर्हन अवश्य करना चाहिए। इस देश में लोगों को संस्कृति और ज्ञान अर्जित करने के लिए परम पिता परमात्मा को हमेशा याद करना चाहिए। विधायक सुभाष सुधा सोमवार को देर सायं पिहोवा में दक्षिण काली पीठ में भगवान पक्षीराज की पूजा-अर्चना करने के बाद बोल रहे थे। इससे पहले विधायक सुभाष सुधा ने महंत बंशी पुरी जी महाराज, छिन्नमष्तिका चिंतापूर्णी धाम अरुणाय के महंत लक्ष्मीनारायण पुरी, युद्घिष्ठर बहल, स्वामी खटवांग पुरी, पवन, स्वामी सत्यनारायण पुरी, स्वामी भास्करानंद, स्वामी आशुतोष पुरी, आकाश भैरव आदि संत महात्माओं से आशीर्वाद लिया और दक्षिण काली पीठ आश्रम में माथा टेका और भगवान पक्षीराज की पूजा अर्चना भी की है।

विधायक सुभाष सुधा दक्षिण काली पीठ से श्री गोविंदा आश्रम गए वहां पर आश्रम की महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज ने सुभाष सुधा को आरोग्यता के साथ दीर्घायु का आशीर्वाद दिया सुभाष सुधा ने मां दुर्गा की आराधना की ओर महंत सर्वेश्वरी गिरि से प्रसाद ग्रहण किया।

कुरुक्षेत्र के विधायक सुभाष सुधा पक्षीराज मंदिर एवं गोविंदा आश्रम में पूजा अर्चना करते हुए।