हिसार। 3 जून – गांव ढंढूर स्थित गौ अभ्यारण्य का शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता ने आज निरीक्षण किया और निगम अधिकारियों व गौ सेवा ट्रस्ट   के सदस्यों के साथ बैठक की।  नगर निगम प्रशासन द्वारा गौ अभ्यारण्य को देखरेख के लिये गौ सेवा ट्रस्ट को सौंपा गया है। इस दौरान नगर निगम आयुक्त राहुल हुड्डा, अतिरिक्त आयुक्त डॉ प्रदीप हुड्डा, संयुक्त आयुक्त बेलिना, चीफ इंजीनियर रामजीलाल, उप निगम आयुक्त वीरेंद्र सहारण व गौ सेवा ट्रस्ट से राजेंद्र गावडिया, नरेश सिंघल आदि मौजूद रहे। गौ अभ्यारण्य में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता ने 5 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। 

शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डा कमल गुप्ता ने कहा कि नगर निगम प्रशासन ने गौ अभ्यारण्य को रमणीय बनाया है और यहां आकर मन लगता है। बेहद खुशी की बात है कि राजेंद्र गावडिया की देखरेख में गौ सेवा ट्रस्ट गौ अभ्यारण्य को संभालेगी। शहर को बेसहारा पशु मुक्त करने की दिशा में तीव्र कदम उठाए जाएंगे। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता ने कहा कि शहर के मौजिज लोगों की संस्था गौ अभ्यारण्य को चलाने में पूर्ण सक्षम है, इसका मुझे पूर्ण विश्वास है। गौ सेवा ट्रस्ट ने 50 लाख रुपये की मशीनरी आदि की मांग की हैं, वह उन्हें उपलब्ध करवाई जाएगी। गौ सेवा ट्रस्ट द्वारा गौ अभ्यारण्य संभालने से अब शहर को बेसहारा पशु मुक्त करने के कार्य में तेजी लाई जाएगी और शहर को बेसहारा पशु मुक्त किया जाएगा।

निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता ने कहा कि गोअभ्यारण्य के विकास कार्य मे धन की कोई कमी नही रहने दी जाएगी। समाज मे समर्थ औऱ दानवीर लोगो की कोई कमी नही है , इस पुण्य कार्य में उनका पूरा पूरा सहयोग लिया जायेगा। समाज के लोग इस कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें । मुझे नगर निगम  प्रशासन व समाजसेवी संस्था गो सेवा ट्रस्ट से पूरी उम्मीद है कि वे तय समय  काम पूरा  कर लेंगे।  हिसार का यह गो अभ्यारण्य पूरे प्रदेश में ही नही पूरे देश मे एक अनुकर्णीय उद्दाहरण प्रस्तुत करेगा।

नगर निगम आयुक्त राहुल हुड्डा ने बताया कि गौ अभ्यारण्य की देखरेख की जिम्मेदारी गौ सेवा ट्रस्ट को सौंपी गई है। गौ अभ्यारण्य में पशुओं के लिए रेलिंग, बाड आदि बनाने के लिए 80 लाख रुपये के टेंडर के तहत कार्य चल रहा है। वहीं पशुओं के लिये अतिरिक्त शेड , वाटर टैंक आदि व्यवस्था के लिये 40 लाख रुपये का टेंडर लगाया गया है। गौ अभ्यारण्य में पशुओं के रखरखाव के लिये संपूर्ण व्यवस्था की गई है। नगर निगम प्रशासन गौ सेवा ट्रस्ट का पूर्ण सहयोग करेगा, जिससे शहर को बेसहारा पशु मुक्त किया जा सके।  

इस अवसर पर एक्सईएन संदीप धुंधवाल, चुनाव प्रबंधन प्रमुख राम चन्द्र गुप्ता , विकास जैन, प्रोमिला पूनिया, सुरेश गोयल धूपवाला , राकेश अग्रवाल, सत्य प्रकाश राजलीवाल, रमेश दडबा, सत्यकाम आर्य, सीएसआई देवेंद्र बिश्नोई, जेई प्रवीण शर्मा आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!