चण्डीगढ, 27मई:-हरियाणा रोङवेज कर्मचारी एकता युनियन पंचकुला डिपो कमेटी की बैठक आज डिपो प्रांगण में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता डिपो प्रधान नायब सिंह व संचालन सचिव निर्मल सिंह ने किया।

बैठक में मुख्य तौर पर राज्य प्रधान बलवान सिंह दोदवा, राज्य आडिटर चन्द्रभान सोलंकी व मुख्य सलाहकार अनील कुमार ने शिरकत की। आज की बैठक में 17मई को निजि संचालको द्वारा रोङवेज के चालक-परिचालक के साथ हुई मारपीट तथा डिपो महाप्रबंधक द्वारा सरकारी कर्मचारियों का पक्ष लेने की बजाय निजि संचालको के इशारे पर राज्य प्रधान बलवान सिंह दोदवा की झूठी शिकायत परिवहन निदेशक से करके नियम-4बी के तहत चार्जशीट करवाने तथा हिसार डिपो में समायोजित करवाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में शामिल सभी कर्मचारियों ने डिपो महाप्रबंधक व परिवहन निदेशक के रवैए की घोर निन्दा की तथा परिवहन अधिकारियों द्वारा रोङवेज कर्मचारियों पर एक बङा हमला बताया। परिवहन अधिकारियों के पक्षपात व एक तरफा रवैए से कर्मचारियों में भारी रोष है।

बैठक में शामिल सभी कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से फैंसला लिया है कि अगर 26मई, 2022 तक चालक-परिचालक के साथ मारपीट करने वाले निजि संचालको पर कार्यवाही नहीं हुई तथा राज्य प्रधान बलवान सिंह दोदवा को की गई चार्जशीट व हिसार डिपों में किये गए आदेशों को वापिस नहीं लिया तो 27 मई को सुबह 10-00 बजे से शाम 5-00 बजे तक सरकार व परिवहन अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पंचकूला डिपो में रोङवेज का चक्का जाम किया जायेगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी सरकार व परिवहन विभाग के उच्च अधिकारियों की होगी। कर्मचारियों ने डिपो प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नोटिस महाप्रबंधक को सौंप दिया है।

राज्य प्रधान बलवान सिंह दोदवा,आडिटर चन्द्रभान सोलंकी, मुख्य सलाहकार अनील कुमार, डिपो प्रधान नायब सिंह,सचिव निर्मल सिंह व उप-प्रधान धर्मपाल सिंह ने बताया कि पंचकूला डिपो निजि संचालको की मनमानी चल रही है,परिवहन अधिकारियों का इन पर कोई नियंत्रण नहीं है। परिवहन निदेशक व डिपो महाप्रबंधक की निजि संचालको के साथ सिधी सांठगांठ है। परिवहन अधिकारियों की सह पर ही ये मनमाने समय व रूटों पर चल रहे हैं। परिवहन निदेशक के इशारे पर ही कई निजि बसों का संचालन भी अवैध रूटों पर करवाया जा रहा है। निजि संचालक सरकारी हिदायतों की भी धज्जियां उङा रहे हैं लेकिन इन पर कोई कार्यवाई नहीं हो रही। परिवहन अधिकारियों से मिलीभगत होने के कारण ही निजि संचालको के हौंसले इतने बुलंद हैं कि वो सरकारी कर्मचारियों के साथ भी मारपीट करने से नहीं कतराते। निजि संचालको ने बस स्टैंड पर बदमाश टाईप के लोगों को छोङा हुआ है जो सरकारी कर्मचारियों की सरेआम पिटाई करते हैं। परिवहन अधिकारियों के निजि संचालको के साथ सांठगांठ की पुख्ता प्रमाणो के साथ उच्च स्तर पर शिकायत करके जांच करवाई जायेगी।

उन्होंन बताया कि रोङवेज कर्मचारियों का परिवहन अधिकारियों के नकारात्मक रवैए के खिलाफ आन्दोलन लगातार जारी रहेगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी सरकार व परिवहन विभाग के उच्च अधिकारियों की होगी। आज की बैठक में रोङवेज के सैंकङो कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

error: Content is protected !!