हरियाण राज्य जैव विविधता बोर्ड ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस

लोगों में जैव-विविधता के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना है उद्देश्य

चण्डीगढ़, 22 मई -हरियाण राज्य जैव विविधता बोर्ड, पंचकूला द्वारा आज अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया गया है जिसका उद्देश्य लोगों में जैव-विविधता के महत्त्व के बारे में जागरूकता उत्पन्न करना है।

प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मानवीय गतिविधियों के कारण जैविक विविधता में आने वाली महत्वपूर्ण कमी के विषय के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर वर्ष 22 मई को अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया जाता है।

जैव-विविधता का संरक्षण हम सबके लिए बहुत जरूरी

उन्होनें कहा कि हमारे जीवन में जैव-विविधता का काफी महत्व है। हमें एक ऐसे पर्यावरण का निर्माण करना है, जो जैव-विविधता में समृद्ध, टिकाऊ और आर्थिक गतिविधियों के लिए हमें अवसर प्रदान कर सकें। जैव-विविधता के कमी होने से    प्राकृतिक आपदो का खतरा और अधिक बढ़ जाता है इसलिए हम सबके लिए जैव-विविधता का संरक्षण बहुत जरूरी है।

बोर्ड द्वारा करवाई गई आनॅलाइन प्रतियोगिताएं

प्रवक्ता ने बताया कि इस दिवस के लिए 13 मई 2022 को निबंध लेखन, प्रश्नोतरी, पेंटिंग और फोटोग्राफी प्रतियोगिताएं आनलाइन आयोजित की गई थी। जिसमें स्कूल के छात्रों और आम जनता ने सभी प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ हिस्सा लिया।

जैव विविधता के संरक्षण व अधिक पेड़ लगाने पर दिया जाए बल

उन्होंने बताया कि विभिन्न प्रतियोगतिाओं के सभी पुरस्कार विजेताओं ने वन परिसर, पिंजौर में जैव विविधता संरक्षण जागरूकता शिविर में भाग लिया और मल्लाह पार्क का दौरा कर उन्हें विभिन्न प्रकार के औषधीय पौधों से परिचित करवाया गया। इसके साथ ही उन्हें गिद्व संरक्षण और प्रजनन केंद्र, जोधपुर, पिंजौर का भी दौरा किया है। इस दौरान जैव विविधता के संरक्षण, अधिक से अधिक पेड़ लगाने और विलुप्त संकट ग्रस्त प्रजातियों को बचाने की आवश्यकता पर बल दिया।

प्रतियोगिताओं के विजेताओं को दिए गए नकद पुरस्कार

प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में पहले स्थान पर आने के लिए सोहित को 5 हजार रूपये, दूसरे स्थान पर कार्तिक को 4 हजार रूपये व तीसरे स्थान पर हर्ष को 3 हजार रूपये का नकद पुरस्कार दिया गया।

इसी प्रकार अंग्रेजी निबंध प्रतियोगिता में पहले स्थान पर नेहा को 5 हजार रूपये, दूसरे पर दीपांशी को 4 हजार रूपये व स्नेहा को तीसरे स्थान पर आने के लिए 3 हजार की नकद राशि से सम्मानित किया गया। इसके अलावा, आम श्रेणी निबंध प्रतियोगिता में पहले स्थान पर डॉ. चिरजीवी को 5 हजार रूपये, दूसरे पर अंशुल को 4 हजार और तीसरे स्थान पर नरेश को 3 हजार रूपये की नकद राशि से पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

उन्होंने बताया कि हिंदी निबंध प्रतियोगिता स्कूल श्रेणी में मनु, विनीता सिंह, मुस्कान को क्रमशः 5 हजार, 4 हजार, 3 हजार रूपये का नकद पुरस्कार दिया गया है। इसी प्रकार आम श्रेणी में होशियार सिंह, रीमा गोयल, प्रवीण कुमार को क्रमशः 5 हजार, 4 हजार, 3 हजार रूपये का नकद पुरस्कार दिया गया है।

प्रवक्ता ने बताया कि फोटोग्राफी प्रतियोगिता में विजेताओं में रश्मिता को 5 हजार, पराग को 4 हजार व आशिमा को 3 हजार रूपये का नकद राशि का पुरस्कार दिया गया है। इसी प्रकार चित्रकला प्रतियोगतिा में सिमरन को 5 हजार, मेनालिसा दास को 4 हजार, सोनिया को 3 हजार व पीयूष को भी 3 हजार रूपये की नकद राशि का पुरस्कार दिया गया है।

You May Have Missed

error: Content is protected !!