8 मई को बसई रोड स्थित भगवान परशुराम वाटिका में हो गया भव्य कार्यक्रम
 प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा रणजीत चौटाला और जेपी दलाल सहित भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, आर एस एस के पवन जिंदल भी होंगे शरीक

गुरुग्राम। शहर में भगवान परशुराम का जन्म उत्सव सामाजिक समरसता के रूप में मनाया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, रणजीत चौटाला,  जेपी दलाल, पूर्व मंत्री रामविलास शर्मा राव नरबीर सिंह आर एस एस के प्रदेश कार्यवाहक पवन जिंदल, डीपी भारद्वाज मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। 

पटौदी चौक से भगवान परशुराम वाटिका में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए आदर्श ब्राह्मण सभा में अपनी तैयारियां आरंभ कर दी है। इसी कड़ी में प्रदेश में विभिन्न ब्राह्मण संस्थाओं के संरक्षक की जिम्मेदारी संभाल रहे भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन जीएल शर्मा ने अपने कार्यालय में आदर्श ब्राह्मण सभा के साथ विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ बैठक बैठक कर भगवान परशुराम के जन्मोत्सव कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा बनाकर अलग-अलग लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंप दी।

जीएल शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम ने सर्व समाज को एक सूत्र में पिरोने का काम किया तथा सर्व समाज के हित में  काम किए। इसलिए उनके जन्म उत्सव को सामाजिक समरसता के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि गुरु ग्राम ही नहीं अपितु प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर भगवान परशुराम भवनों में सामाजिक सरोकारों से जुड़ी अनेक गतिविधियां आयोजित की जाती है। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम वाटिका में कार्यक्रम शाम 6:00 बजे आरंभ होगा। स्कूली बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे। प्रमुख हरियाणवी कलाकार महावीर गुड्ड को कार्यक्रम में विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया है।

कार्यक्रम के दौरान भगवान परशुराम के जीवन चरित्र पर एक परिचर्चा भी आयोजित की जाएगी। बैठक के बाद उन्होंने बताया कि इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज के सभी वर्गों के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित भी किया जाएगा। बैठक में आदर्श ब्राह्मण सभा के महेश वशिष्ठ, योगेश कौशिक सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे। 

error: Content is protected !!