हिसार:19अप्रैल – हिसार विधान सभा क्षेत्र के शहरी मंडल अध्यक्ष विकास जैन ने भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुरजीत कुमार व भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कुलदीप गौतम से विचार विमर्श के बाद सुशील बंसल को शहरी मंडल भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ का संयोजक व शहरी मंडल भाजपा किसान मोर्चा का अध्यक्ष रघुवीर लाम्बा को नियुक्त किया है।

विकास जैन ने बताया कि दोनों ही पार्टी के पुराने व निष्ठावान कार्यकर्ता है।वहीं दोनों नव नियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि वे पार्टी की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा पूरा प्रयास करेंगे व पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। उन्होंने अपनी नियुक्ति पर जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेंदर वीरचक्र व कैबिनेट मंत्री डॉ कमल गुप्ता का आभार व्यक्त किया है।

error: Content is protected !!