धनखड़ ने बाढ़सा में किया बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण            

 समान नागरिक  संहिता  डॉ आंबेडकर का अधूरा सपना,  पूरा करने का संकल्प लें,   बोले धनखड़        
डॉ अम्बेडकर,संत रविदास महृषि वाल्मीकि, संत कबीरदास जैसे महापुरुष देश की  महान संस्कृति और संस्कारों के अग्रदूत                            

सोनू धनखड़

बादली :-  भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर संविधान में शुरू से ही समान नागरिक संहिता (कॉमन सिविल कोड) का प्रावधान करना चाहते थे। बाबा साहेब सभी भारतीयों को समान अधिकार देने के कड़े पक्षधर थे। समान नागरिक संहिता लागू न होने से बाबा साहेब का सपना अधूरा रह गया। आज बाबा साहेब को नमन करते हुए उनके अधूरे सपने को पूरा करने का  सभी संकल्प लें। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने बादली विधानसभा क्षेत्र के गांव बाढ़सा में बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण करते हुए यह बात कही।       

धनखड़ ने कहा कि बाबा साहेब प्रखर राष्ट्रवादी थे।संविधान में  धारा 370 नहीं चाहते थे। भाजपा सरकार ने कश्मीर से धारा  370 हटाकर  बाबा साहेब के सपने को पूरा किया। अब पार्टी का अनुसूचित मोर्चा वर्ग समान नागरिक संहिता  लागू  कराने के लिए जागरुकता अभियान चलाए हुए है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब  सामाजिक समरसता के अग्रदूत और भारतीय संविधान के शिल्पकार थे। संत रविदास, संत कबीरदास, महर्षि वाल्मीकि जैसे महापुरुषों ने  देश को  संस्कृति और संस्कार देने का काम किया। हर भारतीय को इन महापुरुषों पर गर्व होना चाहिए।                                                                
धनखड़ ने कहा कि  कांग्रेस की सरकारों  ने बाबा साहेब को उचित मान सम्मान नहीं दिया। भाजपा की सरकार बाबा साहेब के सपनों को साकार करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अम्बेडकर जी ने जरूरतमंद का जीवन स्तर ऊपर उठाने के लिए काम किया। समाज के सभी सक्षम लोग बाबा साहेब के जीवन दर्शन को आत्मसात कर दूसरों की भलाई करने का नेक कार्य करें।                               
धनखड़ ने बाढ़सा में बाबा साहेब की शानदार प्रतिमा स्थापित करने पर अम्बेडकर समिति और ग्राम पंचायत की प्रशंसा की । गाँव मे पहुंचने पर ग्रामीणों ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ का जोरदार अभिनन्दन किया और सम्मान स्वरूप पगड़ी बांधी। इस अवसर पर विनोद बाढ़सा, जोगेन्दर प्रधान, समिति प्रधान धर्मवीर, महेंद्र सिंह रंगा, रामचंद्र, ताराचंद सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!