कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने सौंपा दायित्व
कांग्रेस के सदस्यता अभियान को गति देने का चलाएंगे अभियान

गुड़गांव 6 अप्रैल – कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने हरियाणा व्यापार सेल के चेयरमैन पंकज डावर को फरीदाबाद लोकसभा का प्रभारी नियुक्त किया है। अपनी इस नियुक्ति पर पंकज डावर ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा का धन्यवाद किया और कहा की पार्टी की ओर से जो जिम्मेदारी मिली है उन जिम्मेदारियों के तहत जल्द ही फरीदाबाद के सभी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।

अभी पार्टी का उद्देश्य है कि प्रदेश में चल रहे कार्यकर्ता सदस्यता अभियान आगे बढ़ाने का कार्य करना है। सदस्यता अभियान को लेकर जल्द ही सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी फरीदाबाद पहुंचकर सौंपेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान भी किया कि 7 अप्रैल को चंडीगढ़ में सरकार के खिलाफ बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को रोकने के लिए ऐतिहासिक प्रदर्शन किया जा रहा है, जिसका नेतृत्व खुद हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा कर रही है। इस प्रदर्शन में भारी से भारी संख्या में शामिल होकर प्रदर्शन को सफल और ऐतिहासिक बनाना है।

error: Content is protected !!