हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह से मुलाकात के दौरान हरियाणा राज्य की युवा नीति के संदर्भ में अवगत करवाया।

नई दिल्ली में हुई मुलाकात के दौरान हरियाणा के राज्यपाल ने केंद्रीय गृह मंत्री से हरियाणा राज्य की विभिन्न विकास परियोजनाओं के संदर्भ में भी चर्चा की। हरियाणा के राज्यपाल ने बताया कि हरियाणा राज्य की युवा नीति के अंतर्गत युवाओं को सामाजिक जागरूकता व नशामुक्ति जैसे अभियानों से जोडा गया है। हरियाणा राज्य को नशामुक्त बनाए जाने की दिशा में युवाओं की सक्रिय भागीदारी के लिए कार्य किया जा रहा है। हरियाणा में महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे कार्यों बारे भी चर्चा की गई।     

हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने हरियाणा के बजट सत्र के संदर्भ में  केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह से चर्चा की।हरियाणा राज्य में  वित्तीय वर्ष 2022- 2023 के बजट में  1.77 लाख करोड़ रूपये अधिक का प्रावधान है, जो गत वर्ष की अपेक्षा 15.6 प्रतिशत अधिक है।              

नामुमक्ति के संदर्भ में हरियाणा के राज्यपाल ने चर्चा करते हुए हरियाणा,पंजाब, हिमाचल,जम्मू एवं कश्मीर व चंडीगढ की एक बैठक किए जाने का सुझाव भी दिया। 

error: Content is protected !!